05:55 PM (IST) Apr 26
लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे फेज में 5 बजे तक त्रिपुरा में सबसे अधिक 76.23% मतदान

लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे फेज में शाम 5 बजे तक असम में 70.66 %, बिहार में 53.03%, छत्तीसगढ़ में 72.13%, जम्मू-कश्मीर में 67.22%, कर्नाटक में 63.90%, केरल में 63.97%, मध्य प्रदेश में 54.58%, महाराष्ट्र में 53.51%, मणिपुर में 76.06%, राजस्थान में 59.19%, त्रिपुरा में 76.23%, उत्तर प्रदेश में 52.64% और पश्चिम बंगाल में 71.84% मतदान हुआ है।

 

05:08 PM (IST) Apr 26
लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण का मतदान संपन्न

लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण का मतदान संपन्न हो गया है। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ था। 5 बजे के बाद भी जो लोग लाइन में लगे हैं उन्हें तय वक्त के पूरा होने के बाद भी वोट डालने दिया गया। राहुल गांधी, राजीव चंद्रशेखर, शशि थरूर, हेमा मालिनी और ओम बिरला समेत कई दिग्गजों के भाग्य ईवीएम में कैद हो गए हैं।

05:05 PM (IST) Apr 26
पवन खेड़ा का दावा- वायनाड में टूट जाएंगे रिकॉर्ड

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "वायनाड से राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं। पिछली बार वह 4 लाख वोटों से जीते थे। इस बार जीत के सभी रिकॉर्ड टूट जाएं। ये हम पूरे विश्वास के साथ कह सकते हैं।"

 

04:23 PM (IST) Apr 26
लोकसभा चुनाव 2024: क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने डाला वोट

क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे फेज में उत्तर प्रदेश के अमरोहा में मतदान किया है। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा, "सभी को मतदान करना चाहिए। आप अपना वोट डालें, अपनी सरकार बनाएं। अच्छे कॉलेज, हॉस्पिटल, विकास हो, यही सब मेरे लिए मुद्दे हैं।" यह कहे जाने पर कि नरेंद्र मोदी आपकी बहुत तारीफ करते हैं। शमी ने कहा, "यह मेरे लिए गर्व की बात है। मैं उनका बहुत शुक्रगुजार हूं।"

03:56 PM (IST) Apr 26
लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे फेज में 3 बजे तक महाराष्ट्र में सबसे कम 43.01% मतदान

लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे फेज में दोपहर 3 बजे तक असम में 60.32%, बिहार में 44.24%, छत्तीसगढ़ में 63.92%, जम्मू-कश्मीर में 57.76%, कर्नाटक में 50.93%, केरल में 51.64%, मध्य प्रदेश में 46.50%, महाराष्ट्र में 43.01%, मणिपुर में 68.48%, राजस्थान में 50.27%, त्रिपुरा में 68.92%, उत्तर प्रदेश में 44.13 % और पश्चिम बंगाल में 60.60% मतदान हुआ है।

 

03:29 PM (IST) Apr 26
ब्रू प्रवासियों ने लोकसभा चुनाव 2024 में पहली बार डाला वोट

त्रिपुरा के गोमती में नए बसे ब्रू प्रवासियों ने लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में पहली बार अपना वोट डाला।

03:17 PM (IST) Apr 26
लोकसभा चुनाव 2024: धीरेंद्र शास्त्री ने किया मतदान

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने मध्य प्रदेश के खजुराहो में मतदान किया। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि सभी को लोकतंत्र के इस त्योहार में हिस्सा लेना चाहिए। पहले मतदान फिर जलपान करना चाहिए।

 

02:04 PM (IST) Apr 26
लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे फेज में 1 बजे तक बिहार में सबसे कम 33.80% मतदान

लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे फेज में दोपहर 1 बजे तक असम में 46.31%, बिहार में 33.80%, छत्तीसगढ़ में 53.09%, जम्मू-कश्मीर में 42.88%, कर्नाटक में 38.23%, केरल में 39.26%, मध्य प्रदेश में 38.96%, महाराष्ट्र में 31.77%, मणिपुर में 54.26%, राजस्थान में 40.39%, त्रिपुरा में 54.47%, उत्तर प्रदेश में 35.73% और पश्चिम बंगाल में 47.29% मतदान हुआ है।

 

01:15 PM (IST) Apr 26
लोकसभा चुनाव 2024: वोट डालने के कुछ मिनट बाद 91 साल की महिला की मौत

कर्नाटक के हुनसूर में वोट डालने के कुछ मिनट बाद 91 साल की महिला पुट्टम्मा की मौत हो गई। वह परिजनों के साथ मतदान करने आईं थी। वोट डालने के कुछ देर बाद ही उन्होंने दुनिया छोड़ दी।

 

01:09 PM (IST) Apr 26
लोकसभा चुनाव 2024: तिरुवनंतपुरम में एस सोमनाथ ने डाला वोट

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने केरल के तिरुवनंतपुरम में एक मतदान केंद्र पर जाकर वोट डाला। तेज धूप में वह आम लोगों के साथ लाइन में खड़े रहे। इसके बाद अपनी बारी आने पर मतदान किया।

12:15 PM (IST) Apr 26
लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे फेज में 11 बजे तक केरल में 25.61% मतदान

लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे फेज में 11 बजे तक असम में 27.43%, बिहार में 21.68%, छत्तीसगढ़ में 35.47%, जम्मू-कश्मीर में 26.61%, कर्नाटक में 22.34%, केरल में 25.61%, मध्य प्रदेश में 28.15%, महाराष्ट्र में 18.83%, मणिपुर में 33.22%, राजस्थान में 26.84%, त्रिपुरा में 36.42%, उत्तर प्रदेश में 24.31% और पश्चिम बंगाल में 31.25% मतदान हुआ है।

 

12:09 PM (IST) Apr 26
अमित शाह बोले-कांग्रेस का घोषणापत्र आने से भाजपा के प्रति बढ़ा लोगों का रुझान

केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह ने कहा है कि देशभर में पीएम नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए बहुत बड़ा उत्साह है। कांग्रेस का घोषणापत्र आने के बाद भाजपा के प्रति लोगों का रुझान बढ़ा है।

 

Read Full Story
11:25 AM (IST) Apr 26
लोकसभा चुनाव 2024: तेजस्वी सूर्या बोले- कांग्रेस जीत नहीं सकती 30 से अधिक सीटें

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने चामराजनगर लोकसभा सीट के अंतर्गत वरुणा के एक पोलिंग बूथ पर जाकर मतदान किया। दूसरी ओर बेंगलुरु दक्षिण से भाजपा उम्मीदवार तेजस्वी सूर्या ने भी मतदान किया है। उन्होंने दावा किया है कि कांग्रेस देश में 30 से अधिक सीटें नहीं जीत सकती।

 

10:21 AM (IST) Apr 26
लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे फेज में सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.84% मतदान

लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे फेज में सुबह 9 बजे तक असम में 9.71%, बिहार में 9.84%, छत्तीसगढ़ में 15.42%, जम्मू-कश्मीर में 10.39%, कर्नाटक में 9.21%, केरल में 11.98%, मध्य प्रदेश में 13.82%, महाराष्ट्र में 7.45%, मणिपुर में 15.49%, राजस्थान में 11.77%, त्रिपुरा में 16.65%, उत्तर प्रदेश में 11.67% और पश्चिम बंगाल में 15.68% मतदान हुआ है।

 

10:07 AM (IST) Apr 26
लोकसभा चुनाव: सुकांत मजूमदार को TMC कार्यकर्ताओं ने दी गाली

पश्चिम बंगाल बीजेपी प्रमुख और बालुरघाट सीट से उम्मीदवार सुकांत मजूमदार और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच बालुरघाट में झड़प हुई है। मजूमदार ने आरोप लगाया है कि उन्हें TMC कार्यकर्ताओं ने गाली दी। उनके साथ मौजूद भाजपा कार्यकर्ता को सेक्स वर्कर कहा। दरअसल, एक पोलिंग बूथ पर बड़ी संख्या में टीएमसी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर मजूमदार मौके पर पहुंचे थे। उन्हें देख लोगों ने गो बैक के नारे लगाए। इसके बाद TMC कार्यकर्ताओं और मजूमदार के बीच नोकझोंक हुई।

09:42 AM (IST) Apr 26
राजीव चन्द्रशेखर बोले- तिरुवनंतपुरम के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है आज का दिन

केंद्रीय मंत्री राजीव चन्द्रशेखर ने लोगों से बड़ी संख्या में मतदान की अपील की है। उन्होंने कहा है कि आज का दिन तिरुवनंतपुरम के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है।

 

Read Full Story
09:21 AM (IST) Apr 26
लोकसभा चुनाव 2024 बेंगलुरु में राहुल द्रविड़ ने किया मतदान

पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ ने कर्नाटक के बेंगलुरु में मतदान किया है। उन्होंने कहा कहा, "हर किसी को वोट डालने के लिए बाहर आना चाहिए। यह एक अवसर है जो हमें लोकतंत्र में मिलता है।"

 

Read Full Story
08:50 AM (IST) Apr 26
गजेंद्र सिंह शेखावत बोले- लोकसभा चुनाव 2024 में 400 से अधिक सीटें जीतेंगे

केंद्रीय मंत्री और राजस्थान के जोधपुर से भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखावत ने मतदान किया है। उन्होंने कहा, "आज का दिन भारत के लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा है। लोग उत्साह के साथ मतदान के लिए निकले हैं। हम जोधपुर के साथ ही राजस्थान की सभी 25 सीटें जीतेंगे। हम देश में 400 से अधिक सीटें जीतेंगे।"

08:45 AM (IST) Apr 26
निर्मला सीतारमण बोलीं-स्थिर सरकार चाहते हैं लोग

बेंगलुरु में मतदान के बाद केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "मैं चाहती हूं कि अधिक से अधिक लोग मतदान करें। लोग स्थिर सरकार चाहते हैं। वे अच्छी नीतियां, प्रगति और विकास चाहते हैं। लोग चाहते हैं कि पीएम मोदी अपना कार्यकाल जारी रखें।"

 

08:04 AM (IST) Apr 26
लोकसभा चुनाव 2024: बेंगलुरु में निर्मला सीतारमण ने किया मतदान

केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण अपने पिता के साथ वोट डालने के लिए बेंगलुरु के बीईएस मतदान केंद्र पर पहुंचीं। उन्होंने मतदान कर लिया है। कर्नाटक की 14 सीटों पर मतदान हो रहा है।

Read more Articles on