MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • News
  • ‘अपना सामान बांध लें, लड़ाई लंबी होगी’, CJP के 10 अक्टूबर प्रोटेस्ट की क्या हैं 3 सबसे बड़ी डिमांड

‘अपना सामान बांध लें, लड़ाई लंबी होगी’, CJP के 10 अक्टूबर प्रोटेस्ट की क्या हैं 3 सबसे बड़ी डिमांड

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के को-कन्वीनर सौरव दास ने बुधवार को दिल्ली पुलिस को 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर होने वाले विरोध प्रदर्शन की औपचारिक जानकारी दी। यह प्रोटेस्ट ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और चुनाव आयोग में सुधार की मांग को लेकर किया जा रहा है।

4 Min read
Author : Ganesh Mishra
Published : Oct 07 2026, 04:06 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
दिल्ली पुलिस को सौंपा औपचारिक पत्र
Image Credit : ANI

दिल्ली पुलिस को सौंपा औपचारिक पत्र

  • मीडिया से बातचीत में सौरव दास ने कहा कि वह संसद मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचे और वहां दिल्ली पुलिस को 10 अक्टूबर के प्रदर्शन की औपचारिक सूचना वाला पत्र सौंपा। हमने उन्हें बताया कि ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ और पूरे देश के युवा यानी ये सभी ‘कॉकरोच’ 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर इकट्ठा होने वाले हैं।
  • हमने उनसे कानून-व्यवस्था बनाए रखने, हमारे साथ सहयोग करने और ट्रैफिक के लिए जरूरी इंतजाम करने को कहा। हमने यह औपचारिक सूचना दे दी है।” सौरव दास ने बताया कि दिल्ली पुलिस से उन्हें इस पत्र की पावती भी मिल गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उनसे एक लिखित वचन यानी अंडरटेकिंग भी ली है और प्रदर्शन से जुड़ी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
‘अपना सामान बांध लें, यह लंबी लड़ाई होगी’
Image Credit : ANI

‘अपना सामान बांध लें, यह लंबी लड़ाई होगी’

  • CJP नेता ने लोगों से 10 अक्टूबर के प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोगों को “अपना सामान बांध लेना चाहिए”, क्योंकि यह आंदोलन एक “लंबी लड़ाई” होने वाला है।
  • दास ने साफ कहा कि अगर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा भी दे देते हैं, तब भी CJP अपनी मांगों से पीछे नहीं हटेगी। उनका कहना है कि केवल किसी एक व्यक्ति के इस्तीफे से समस्या का समाधान नहीं होगा। वे भारत निर्वाचन आयोग में व्यापक सुधार चाहते हैं।
  • उन्होंने कहा, “भले ही ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दे दें, हम झुकेंगे नहीं। हम चुनाव आयोग में सही सुधार चाहते हैं। वरना ECI कभी निष्पक्ष नहीं होगा... हमें यह पक्का करना होगा कि कुमार इस्तीफा दें और उन्हें गिरफ्तार किया जाए।”

Related Articles

Related image1
Now Playing
‘पूरा Delhi Jantar Mantar बनेगा’! 10 अक्टूबर के Protest पर CJP Leaders ने बताया पूरा प्लान
Related image2
क्या है CJP का 'चप्पल प्रोटेस्ट', कब-क्यों हो रहा..प्रकाश राज समेत कौन-कौन होंगे शामिल?
36
ज्ञानेश कुमार जैसे लोग ऐसे पदों पर दोबारा न बैठें
Image Credit : ANI

ज्ञानेश कुमार जैसे लोग ऐसे पदों पर दोबारा न बैठें

  • दास ने आगे कहा कि उनकी मांग SIR को रोकने और इस प्रक्रिया के दौरान लिए गए कथित गैर-कानूनी फैसलों की जांच कराने की भी है। उन्होंने कहा कि सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ज्ञानेश कुमार जैसे लोग ऐसे पदों पर दोबारा न बैठें।
  • उन्होंने कहा, “हम सिस्टम में सुधार चाहते हैं, SIR को रोकना और SIR के दौरान लिए गए गैर-कानूनी फैसलों की जांच चाहते हैं। सरकार को यह पक्का करना चाहिए कि कुमार जैसे लोग ऐसे पदों पर न बैठें। हम चाहते हैं कि सब आएं। अपना सामान बांध लें। यह एक लंबी लड़ाई होगी।”
46
AISA की अध्यक्ष नेहा बोरा ने BJP पर लगाए आरोप
Image Credit : ANI

AISA की अध्यक्ष नेहा बोरा ने BJP पर लगाए आरोप

  • प्रदर्शन को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की अध्यक्ष नेहा बोरा ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) को छोड़ने का समय आ गया है।नेहा बोरा ने BJP पर SIR के मुद्दे पर चुनाव आयोग के साथ मिलीभगत करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि छात्र संगठन, INDIA ब्लॉक और दूसरे संगठन एक तरफ हैं, जबकि दूसरी तरफ ECI और BJP हैं, जो पुलिस की मदद ले रही हैं।
  • नेहा बोरा ने कहा कि आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए अलग-अलग राजनीतिक दलों, छात्र संगठनों और अन्य समूहों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। उनका कहना है कि आम लोगों के समर्थन से यह लड़ाई और मजबूत होगी। जब सभी लोग एक साथ आए, तब एक कैबिनेट मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा था।
56
‘BJP छोड़ने का समय यही है’
Image Credit : X@@Ramanand02

‘BJP छोड़ने का समय यही है’

  • नेहा बोरा ने BJP से जुड़े लोगों से भी पार्टी छोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर कोई इतिहास के सही पक्ष के साथ खड़ा होना चाहता है तो उसे BJP छोड़ देनी चाहिए।
  • उन्होंने कहा, “अगर BJP छोड़ने का कोई समय है, तो वह यही है। अगर आप इतिहास के सही पक्ष के साथ खड़े होना चाहते हैं, तो BJP छोड़ दें। धर्मेंद्र प्रधान से सीख लें। ज्ञानेश कुमार से सीख लें। BJP का साथ छोड़ दें।”
66
CJP की तीन प्रमुख मांगें क्या?
Image Credit : X

CJP की तीन प्रमुख मांगें क्या?

CJP ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन को लेकर अपनी तीन प्रमुख मांगें रखी हैं। पार्टी ने कहा है कि इन मांगों पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

1. ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा और आपराधिक कार्रवाई

CJP की पहली मांग है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। इसके साथ ही उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई शुरू करने की मांग भी की गई है।

2. SIR पर रोक और जनवरी 2025 की वोटर लिस्ट बहाल करने की मांग

CJP की दूसरी मांग है कि SIR को फ्रीज किया जाए और आने वाले चुनावों को रोका जाए। इसके साथ ही जनवरी 2025 की वोटर लिस्ट को बहाल करने और पूरी प्रक्रिया की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की गई है।

3. 2023 के ECI नियुक्ति कानून को रद्द करने की मांग

CJP की तीसरी मांग 2023 के ECI नियुक्ति कानून को रद्द करने की है। पार्टी का कहना है कि चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के लिए एक स्वतंत्र और विश्वसनीय चयन प्रक्रिया लागू की जानी चाहिए।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

GM
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा। 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव हैं। इनके पास 16 साल से ज्यादा का अनुभव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद। ये राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का काम कर चुके हैं।
राष्ट्रीय समाचार
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
बिहार जाने वाली ट्रेनों में NO ROOM, आसमान छू रहा फ्लाइट किराया; छठ पर कैसे पहुंचेंगे घर?
Recommended image2
होम गार्ड की नौकरी के लिए साड़ी में नंगे पैर दौड़ी झारखंड की कविता, 6 मिनट में पूरी की 1600 मीटर रेस, वीडियो वायरल
Recommended image3
Now Playing
25 साल पूरे होते ही PM मोदी का मिशन! भारत के लिए तय किए ये 3 बड़े लक्ष्य
Recommended image4
सीतामढ़ी के श्मशान घाट पर बच्चों के साथ तांत्रिक की दरिंदगी, वीडियो देख कांप जाएगी रूह
Recommended image5
Instagram पर ‘जॉनी’ से प्यार, हिंदू रीति-रिवाज से शादी...6 महीने बाद ऐसा क्या हुआ, जो मच गया बवाल?
Related Stories
Recommended image1
Now Playing
‘पूरा Delhi Jantar Mantar बनेगा’! 10 अक्टूबर के Protest पर CJP Leaders ने बताया पूरा प्लान
Recommended image2
क्या है CJP का 'चप्पल प्रोटेस्ट', कब-क्यों हो रहा..प्रकाश राज समेत कौन-कौन होंगे शामिल?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved