भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने बेंगलुरु में मतदान किया। उन्होंने लोगों से घर से निकलने और वोट डालने की अपील की। 

बेंगलुरु। लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए शुक्रवार को मतदान हो रहा है। पूर्व भारतीय कप्तान और भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने बेंगलुरु में अपना वोट डाला। वह पोलिंग बूथ पर आम आदमी की तरह लाइन में लगे और अपनी बारी आने पर मतदान किया। उनके इस व्यवहार ने लोगों का दिल जीत लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वोट डालने के बाद द्रविड़ ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, "हर किसी को घर से बाहर आकर वोट देना चाहिए। यह सभी की जिम्मेदारी है। यह एक अवसर है जो हमें लोकतंत्र में मिलता है।" द्रविड़ के पूर्व साथी और महान भारतीय स्पिनर अनिल कुंबले ने भी बेंगलुरु में मतदान किया।

Scroll to load tweet…

कर्नाटक के 14 लोकसभा सीटों पर दूसरे फेज में मतदान

कर्नाटक के 14 लोकसभा सीटों पर दूसरे फेज में शुक्रवार को मतदान हो रहा है। राज्य में लोकसभा की 28 सीटें हैं। यहां दो चरण में चुनाव हो रहे हैं। शुक्रवार को उडुपी चिकमंगलूर, हसन, दक्षिण कन्नड़, चित्रदुर्ग, तुमकुर, मांड्या, मैसूर, चामराजनगर, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु उत्तर, बेंगलुरु सेंट्रल, बेंगलुरु दक्षिण, चिकबल्लापुर और कोलार सीट पर मतदान हो रहा है।

2019 के लोकसभा चुनाव में कर्नाटक में भाजपा को बड़ी जीत मिली थी। पार्टी की कोशिश इसे फिर से दोहराने की है। 2019 में भाजपा ने राज्य की 28 में से 25 सीटें जीत ली थी। इस बार, भाजपा 25 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। उसने उसकी पार्टी जेडीएस को तीन सीटें दी हैं। ये सीटें हसन, मांड्या और कोलार हैं।

यह भी पढ़ें- बेंगलुरु में सुधा मूर्ति की अपील, घरों में मत बैठे रहिए, बाहर आइए और वोट डालिए

देश में लोकसभा चुनाव 2024 सात चरणों में कराए जा रहे हैं। पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को हुआ था। 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर मतदान हुआ था। दूसरे चरण में 13 राज्यों की 88 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ने वीवीपैट वैरीफिकेशन की सभी याचिकाएं की खारिज, ईवीएम से ही होगी वोटिंग