त्रिपुरा विधानसभा चुनाव: भाजपा ने तेज किया प्रचार अभियान, नड्डा ने कहा- डबल इंजन की सरकार ने बदला राज्य का भाग्य

Published : Feb 04, 2023, 11:07 AM ISTUpdated : Feb 04, 2023, 11:08 AM IST
JP Nadda

सार

भाजपा ने त्रिपुरा में हो रहे विधानसभा चुनाव (Tripura Assembly Election) के लिए अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रैली की और कहा कि डबल इंजन की सरकार ने त्रिपुरा का भाग्य बदल दिया है।

अगरतला (त्रिपुरा)। त्रिपुरा में हो रहे विधानसभा चुनाव (Tripura elections) को लेकर भाजपा ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार ने राज्य का भाग्य बदल दिया है।

गोमती जिला में आयोजित रैली में नड्डा ने कहा कि पांच साल पहले त्रिपुरा हिंसा और अशांति का सामना कर रहा था। भाजपा के शासनकाल में त्रिपुरा ने विकास, कनेक्टिविटी और इन्फ्रास्ट्रक्चर का विस्तार देखा है। त्रिपुरा आज शांतिपूर्ण बन गया है। नड्डा ने कहा, "मैं लोगों के चेहरे पर देख सकता हूं कि वे भाजपा को फिर से चुनने जा रहे हैं। हमारी सरकार की प्राथमिकता विकास है। हम गरीबों, महिलाओं और वंचितों को आगे लाने के लिए काम कर रहे हैं। पीएम उज्जवला योजना और पीएम आवास योजना से लोगों का जीवन बदल रहा है।"

त्रिपुरा की शांति और विकास के लिए कर रहे हैं काम

नड्डा ने कहा, "हम त्रिपुरा की शांति और विकास के लिए काम कर रहे हैं। राज्य में पर्यटन क्षेत्र में अपार क्षमता है। खेल, बुनियादी ढांचा, शिक्षा या स्वास्थ्य, त्रिपुरा हर मोर्चे पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।" नड्डा ने इस बात का जिक्र भी किया कि भाजपा सरकार आदिवासी समुदाय को आगे लाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा, "यह गर्व की बात है कि देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समाज से हैं। पिछले 70 साल में किसी ने आदिवासियों की चिंता नहीं की। मुझे इस बात की खुशी है कि आठ केंद्रीय मंत्री आदिवासी हैं। आदिवासी समाज के लिए बजट में चार गुना वृद्धि की गई है।"

डबल इंजन की सरकार ने बदला त्रिपुरा का भविष्य

नड्डा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने त्रिपुरा का भविष्य बदल दिया है। उन्होंने कहा , "केंद्रीय बजट 2023-24 'अमृत काल' का पहला बजट है। यह भारत के विकास का खाका है। यह आकांक्षाओं से भरा है और देश की अर्थव्यवस्था को वास्तव में समावेशी और सशक्त बनाने के लिए रूपरेखा है।"

यह भी पढ़ें- अखंड कीर्तन में PM मोदी बोले- महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट योजना से महिलाओं को होगा व्यापक लाभ

उन्होंने कहा कि आज हम गर्व के साथ कह सकते हैं कि यह नई आकांक्षाओं वाला 'नया त्रिपुरा' है। पीएम मोदी की नॉर्थ ईस्ट के लिए विशेष चिंता है। त्रिपुरा बीजेपी के शासन में आगे बढ़ रहा है। बता दें कि त्रिपुरा के 60 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव हो रहा है। बीजेपी के लिए यहां अपनी सरकार बचाने की चुनौती है। 17 फरवरी को मतदान होगा।

यह भी पढ़ें- इस साल 7 हजार km नया रेल ट्रैक बिछाएगी रेलवे, 2019-20 में टिकट पर दी गई 59,837 करोड़ रुपए सब्सिडी

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
नोएडा की डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने श्रीलंका में जीता एशिया आइकॉन अवॉर्ड, हिंदी साहित्य को मिली ग्लोबल पहचान