
नेशनल डेस्क। कर्नाटक से एक बेहद शॉकिंग न्यूज सामने आ रही है। यहां मंगलुरु में सड़क पर 'भारत माता की जय' के नारे लगा रहे दो भाजपा कार्यकर्ता पर अराजक तत्वों ने चाकू से बेरहमी से हमला कर जान से मार दिया। घायल युवकों को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। सरेआम इस प्रकार की अराजकता से भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
एनडीए की जीत की खुशी मना रहे थे कार्यकर्ता
एनडीए की जीत से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। ऐसे में मंगलुरु में भी बीजेपी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर खुशी मना रहे थे, लेकिन कुछ अराजक तत्वों ने उनपर बेरहमी से हमला कर दिया। मंगलुरू में बीजेपी कार्यकर्ता हरीश अंचन और नंदकुमार सड़क पर भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे इसी दौरान अराजक तत्वों ने दोनों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले कर दिए जिससे दोनों सड़क पर खून से लथपथ गिर गए। घटना को अंजाम देकर आरोपी वहां से भाग निकले। दोनों को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।
वीडियो में दो युवकों का पीछा करते दिखी भीड़
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूटर पर सवार दो युवकों को भीड़ ने दौड़ा रखा है। भीड़ स्कूटर पर सवार "भारत माता की जय" बोल रहे युवकों का पीछा कर रही थी। पार्टी के मुताबिक वह रविवार को पीएम मोदी के शपथ ग्रहण का जश्न मना रहे थे। इस बीच वहां मौजूद लोगों ने उनपर हमला कर दिया। कार्यकर्ताओं को दौड़ाकर रोका गया और चाकू से उनपर बेरहमी से हमला कर दिया गया।
वीडियो
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.