ग्राउंड जीरो से एनकाउंटर के जगह की पहली तस्वीर, 30 फीट के दायरे में पड़े थे चारों के शव

हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी करने वाले चारों आरोपी शुक्रवार तड़के पुलिस एनकाउंटर में मारे गए। यह एनकाउंटर उस वक्त हुआ जब शुक्रवार सुबह पुलिस आरोपियों को घटना वाली जगह ले गई थी।

Asianet News Hindi | Published : Dec 6, 2019 7:55 AM IST / Updated: Feb 02 2022, 10:20 AM IST

हैदराबाद.  हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी करने वाले चारों आरोपी शुक्रवार तड़के पुलिस एनकाउंटर में मारे गए। यह एनकाउंटर उस वक्त हुआ जब शुक्रवार सुबह पुलिस आरोपियों को घटना वाली जगह ले गई थी। पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान चारों आरोपियों ने भागने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में चारों आरोपी मारे गए। समाचार एजेंसी एएनआई ने घटनास्थल की तस्वीर जारी की। इसमें दिख रहा है कि चारों आरोपियों के शव 20-30 फीट की दूरी के बीच झाड़ियों में पड़े हैं। 


                                             घटनास्थल की जांच करती फॉरेंसिक टीम।

देशभर में जहां इस एनकाउंटर का जश्न मना रहा है, वहीं कुछ लोगों ने इस पर सवाल भी उठाए हैं। हैदराबाद में जिस जगह पर आरोपियों ने 27 नवंबर को गैंगरेप के बाद महिला डॉक्टर ने जलाया था, उसी जगह आज लोगों ने फूल चढ़ाकर महिला डॉक्टर को श्रद्धांजलि दी। 

हैदराबाद केसः एनकाउंटर पर ओवैसी का सवाल, मुठभेड़ की जांच हो


                                        जनता ने पुलिस की टीम पर बरसाए फूल

डॉक्टर को इंसाफ दिलाने के पीछे इस IPS का हाथ, 2008 में तेजाब कांड के 3 दोषियों का किया था यही हाल

इस तरह हुआ पूरा घटनाक्रम

- 27 नवंबर को दिशा (महिला डॉक्टर का बदला हुआ नाम) के साथ चार लोगों ने गैंगरेप के बाद हत्या की।
 - 28 नवंबर को महिला डॉक्टर का जला हुआ शव मिला।
- 29 नवंबर तक सभी चारों आरोपी गिरफ्तार।
- 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए।
- 1 दिसंबर को फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामला पहुंचा।
- 2 दिसंबर को संसद में मुद्दा उठा। सभी दलों ने एक सुर में आरोपियों को कड़ी सजा देने की बात कही।
- देश भर में विरोध प्रदर्शन हुए।
- 06 दिसंबर को आरोपियों ने घटना वाली जगह से भागने की कोशिश की।
- 06 दिसंबर को चारों आरोपी एनकाउंटर में मारे गए।

ये भी पढ़ें: हैदराबाद एकाउंटर पर बोली BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर, दुष्टों के साथ दुष्टता का व्यवहार हो

'28 नवंबर को मिला था जला हुआ शव'
हैदराबाद में 28 नवंबर को एक निर्माणाधीन पुल के नीचे वेटनरी डॉक्टर का जला हुआ शव मिला था। महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप भी हुआ था। महिला के साथ ये घटना उस वक्त घटी थी, जब वह 27 नवंबर को हैदराबाद के गच्चीबाउली से अपने घर लौट रही थी। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनके नाम मोहम्मद आरिफ (26), नवीन (20), चिंताकुंता केशावुलु (20) और शिवा (20) थे। 

Share this article
click me!