29 साल की ब्रेन डेड महिला ने दी 9 लोगों को नए जीवन की राह; पति ने पेश की मिसाल

तमिलनाडु के कोयम्बटूर में एक 29 साल की ब्रेन डेड महिला ने 9 लोगों को नया जीवन दिया। दरअसल, महिला के परिवार ने उसके ऑर्गन डोनेट किए, जिनसे संबंधित लोगों को ऑर्गन ट्रांसप्लांट किए जाएंगे।

Asianet News Hindi | Published : Nov 20, 2019 2:22 PM IST / Updated: Nov 20 2019, 07:53 PM IST

चेन्नई. तमिलनाडु के कोयम्बटूर में एक 29 साल की ब्रेन डेड महिला ने 9 लोगों को नया जीवन दिया। दरअसल, महिला के परिवार ने उसके ऑर्गन डोनेट किए, जिनसे संबंधित लोगों को ऑर्गन ट्रांसप्लांट किए जाएंगे। 

पी नंदनी नाम की महिला का त्रिपुर के पास 17 नवंबर को एक्सीडेंट हो गया था। इसके बाद उसे कोयम्बटूर के कोवई मेडिकल सेंटर लाया गया। नंदनी पर इलाज का कोई असर नहीं हो रहा था। 19 नवंबर को उसे डॉक्टरों ने ब्रेन डेडन घोषित कर दिया। 

पति ऑर्गन डोनेट करने के लिए आए आगे
अस्पताल ने बताया कि महिला के पति आगे आए और उन्होंने ऑर्गन डोनेट करने का फैसला किया। इसके बाद मल्टी ऑर्गन ट्रांसप्लांट सर्जन की टीम ने नियमों के मुताबिक महिला का हार्ट, लंग, लिवर, किडनी, आंखें, स्किन और हड्डियां निकालीं। 

महिला की किडनी कोवई मेडिकल सेंटर में जबकि लिवर, आंखें, स्किन और हड्डियां कोयम्बटूर के प्राइवेट अस्पताल में भेज दिए गए। वहीं, हार्ट और लंग को चेन्नई के प्राइवेट अस्पताल में भेजा गया।

Share this article
click me!