बेटी की शादी देख मां को अचानक याद आया कॉलेज के दिनों का प्यार, दूल्हे के पिता के साथ भागी

Published : Jan 21, 2020, 01:41 PM IST
बेटी की शादी देख मां को अचानक याद आया कॉलेज के दिनों का प्यार, दूल्हे के पिता के साथ भागी

सार

 गुजरात के सूरत से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां बेटी की शादी से ठीक पहले एक मां दूल्हे के पिता के साथ भाग गई। बताया जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को कॉलेज के दिनों से जानते हैं। बच्चों की शादी फरवरी में होनी थी, लेकिन उससे पहले दोनों के गायब होने से शादी भी रुक गई है।   

सूरत. गुजरात के सूरत से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां बेटी की शादी से ठीक पहले एक मां दूल्हे के पिता के साथ भाग गई। बताया जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को कॉलेज के दिनों से जानते हैं। बच्चों की शादी फरवरी में होनी थी, लेकिन उससे पहले दोनों के गायब होने से शादी भी रुक गई है। 

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, सूरत के कटारगाम इलाके से दूल्हे का पिता गायब हुआ है, वहीं, महिला नवसारी से लापता है। इस घटना के बाद से दोनों परिवार काफी शर्मिंदा भी हैं। पुलिस में लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि लड़के के पिता की उम्र 48 साल है, वहीं, महिला की उम्र 46 साल है। 

एक साल पहले हुई थी सगाई, तैयारियों में जुटे थे सभी
बताया जा रहा है कि दूल्हे और दुल्हन की सगाई एक साल पहले हुई थी। दोनों अपनी तैयारी में जुटे थे। एक ही समाज से आते हैं। दोनों की ये अरेंज मैरिज थी। लड़के के पिता का टेक्सटाइल और जमीन का बिजनेस है। वे दुल्हन की मां के पड़ोस में रहते थे और अच्छे दोस्त थे। 

दोनों में पहले भी रहे हैं संबंध
दोनों परिवार के करीबियों ने बताया कि दोनों एक दूसरे को तब से जानते हैं, जब वे एक सोसाइटी में रहते थे। दोनों के बीच संबंध भी रहे हैं। हालांकि, बाद में महिला की शादी हीरा कारीगर से हुई थी।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Tiger Shroff Firing Case: Signal-Zangi ऐप पर रची गई साजिश? चैट में क्या-क्या मिला, हैंडलर्स की तलाश!
Chhatrapati Sambhajinagar Murder: पहले कार से कुचला, फिर रॉड से हमला, खौफनाक VIDEO