BSF ने पकड़ी पांच पाकिस्तानी बोट, पाक के नापाक इरादे ध्वस्त

Published : Oct 12, 2019, 09:18 PM IST
BSF ने पकड़ी पांच पाकिस्तानी बोट, पाक के नापाक इरादे ध्वस्त

सार

बीएसएफ ने एक बयान में कहा कि कच्छ जिले के निकट क्रीक क्षेत्र से शुक्रवार रात 10 बजकर 45 मिनट के करीब एकल इंजन वाली पांच नौकाएं जब्त की गईं।  

भुज. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुजरात में भारत-पाकिस्तान सीमा के निकट हरामी नाला क्रीक क्षेत्र से मछली पकड़ने में इस्तेमाल होने वाली पांच पाकिस्तानी नौकाएं जब्त की हैं। शनिवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बीएसएफ ने एक बयान में कहा कि कच्छ जिले के निकट क्रीक क्षेत्र से शुक्रवार रात 10 बजकर 45 मिनट के करीब एकल इंजन वाली पांच नौकाएं जब्त की गईं।

बयान के अनुसार, "इस क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया जो अब भी जारी है। अब तक इस क्षेत्र से कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।"

सर क्रीक क्षेत्र में स्थित हरामी नाले से बीएसएफ बीते कुछ महीनों के दौरान छोड़ी गई कई पाकिस्तानी नौकाएं जब्त कर चुका है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Navratri Special: ट्रेन में व्रतधारियों को मिलेगा बिना प्याज-लहसुन का भोजन, जानें 4 तरह की थाली में क्या होगा खास
Big Breaking Assam Election: BJP ने 88 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी की, CM हिमंत सरमा जालुकबारी से दोबारा मैदान में!