
नई दिल्ली। पंजाब के जालंधर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। यहां से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू को जीत मिली है। उन्हें 302279 (34.05 फीसदी) वोट मिले। दूसरे नंबर पर कांग्रेस की प्रत्याशी कर्मजीत कौर चौधरी रहीं। उन्हें 243588 (27.44 फीसदी) वोट मिले।
विधानसभा की तीन सीटों पर हुए उपचुनाव का आया रिजल्ट
उत्तर प्रदेश के दो (छानबे और स्वार) और ओडिशा के झारसुगुडा विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए थे। इसका रिजल्ट आ गया है। छानबे सीट पर अपना दल (सोनेलाल) की उम्मीदवार रिंकी कोल 58627 (46.7 फीसदी) वोट लाकर चुनाव जीत गईं हैं। समाजवादी पार्टी की कीर्ती कोल दूसरे नंबर पर रही। उन्हें 52051 (41.47 फीसदी) वोट मिले।
उत्तर प्रदेश के स्वार सीट पर अपना दल (सोनेलाल) के उम्मीदवार शफीक अहमद अंसारी को जीत मिली है। उन्हें 68630 (50.81 फीसदी) वोट मिले। दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी की अनुराधा चौहान रहीं। उन्हें 59906 (44.35 फीसदी) वोट मिले।
झारसुगुडा सीट पर दीपाली दास को मिली जीत
ओडिशा के झारसुगुडा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजू जनता दल की प्रत्याशी दीपाली दास को जीत मिली है। उन्हें 107198 (60.93 फीसदी) वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी टंकधर त्रिपाठी 58477 वोट (33.24 फीसदी) लाकर दूसरे स्थान पर रहे।
मेघालय के सोहियोंग में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी को मिली जीत
मेघालय में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान सोहियोंग सीट पर चुनाव नहीं हो पाया था। पिछले दिनों इसपर चुनाव हुआ। इस सीट से यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के सिंशार कुपर रॉय लिंगदोह थबाह को जीत मिली है। उन्हें 16679 वोट मिले। दूसरे नंबर पर नेशनल पीपुल्स पार्टी के समलिन मलंगियांग रहे। उन्हें 13257 वोट मिले हैं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.