Punjab में BJP को मिला कैप्टन का साथ, अमरिंदर सिंह ने की गठबंधन की घोषणा, बाद में बताएंगे सीटों की संख्या

Published : Dec 18, 2021, 08:45 AM ISTUpdated : Dec 18, 2021, 08:48 AM IST
Punjab में BJP को मिला कैप्टन का साथ, अमरिंदर सिंह ने की गठबंधन की घोषणा, बाद में बताएंगे सीटों की संख्या

सार

अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस और भाजपा के बीच गठबंधन की घोषणा हो गई है। सीटों की संख्या बाद में तय होगी।

नई दिल्ली। पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव (Punjab Vidhan Sabha elections) के लिए भाजपा को पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) के रूप में एक साथी मिल गया है। अमरिंदर सिंह ने भाजपा के साथ गठबंधन की घोषणा की है। सीटों के बंटवारे पर अभी फैसला नहीं हुआ है। कहा गया है कि सीटों की संख्या बाद में बताई जाएगी।  

भाजपा और अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस के बीच सात दौर की वार्ता के बाद गठबंधन पर सहमति बनी है। केंद्रीय मंत्री सह भाजपा के पंजाब प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात की, जिसके बाद गठबंधन पर मुहर लग गई। अभी यह नहीं बताया गया है कि कौन सा दल कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा। गजेंद्र शेखावत ने कहा कि सीट पर बाद में बात होगी। दूसरी ओर इस संबंध में अमरिंदर सिंह ने कहा कि हमारा गठबंधन पंजाब विधानसभा चुनाव जीतेगा। सीटों पर बात होनी है। हम देखेंगे कि कौन कहां से लड़ सकता है और जीत सकता है। 

कैप्टन ने दिया कांग्रेस को झटका
कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच गठबंधन दो प्रमुख पार्टियों कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकता है। कैप्टन की पार्टी में शामिल हो रहे ज्यादातर नेता कांग्रेस से हैं। जितने भी वोट कैप्टन की पार्टी को मिलेंगे, वे कांग्रेस के खाते से ज्यादा कटेंगे। इसी तरह भाजपा से अलग होने पर शिअद को नुकसान हो सकता है। चुनाव में इस बार बहुकोणीय मुकाबले होंगे।

भाजपा से गठबंधन की घोषणा होते ही कैप्टन ने अपने गढ़ पटियाला में कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। पटियाला के 22 कांग्रेस पार्षद और अन्य नेता पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। कैप्टन की पुत्री जयइंदर कौर ने इन पार्षदों का पार्टी में स्वागत किया।

 

ये भी पढ़ें

Year Ender 2021: कांग्रेस के लिए भारी रहा यह साल, इन दिग्गजों ने पार्टी को छोड़ा, कोई था सीएम तो कोई मिनिस्टर

Round-Up 2021 : नेताओं के ऐसे-ऐसे बयान..कभी पार्टी की कराई फजीहत तो कभी शर्म से झुक गई आंखें..

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Holi 2026 Pics: पटना से दिल्ली, 10 तस्वीरों में देखें देशभर में लोगों ने कैसे मनाया रंगों का त्योहार
HOLI PHOTOS: राहुल गांधी से केजरीवाल-रेखा गुप्ता तक, देखें देशभर के नेताओं ने कैसे खेली होली