इस्लामिक कट्टरपंथियों से निपटने प्रज्ञा ठाकुर बोलीं-चाकू-छुरियां तेज करा लो, TMC-कांग्रेस को लगा बुरा, FIR

Published : Dec 29, 2022, 06:49 AM IST
इस्लामिक कट्टरपंथियों से निपटने प्रज्ञा ठाकुर बोलीं-चाकू-छुरियां तेज करा लो, TMC-कांग्रेस को लगा बुरा, FIR

सार

भाजपा की तेजतर्रार सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ पुलिस ने बुधवार(28 दिसंबर) को यहां एक हिंदू समर्थक संगठन द्वारा आयोजित सम्मेलन में उनके कथित भड़काऊ भाषण के लिए FIR दर्ज कर ली है। 

शिवमोग्गा (Shivamogga). भाजपा की तेजतर्रार सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर(firebrand BJP MP Pragya Singh Thakur) के खिलाफ पुलिस ने बुधवार(28 दिसंबर) को यहां एक हिंदू समर्थक संगठन द्वारा आयोजित सम्मेलन में उनके कथित भड़काऊ भाषण के लिए FIR दर्ज कर ली है। अधिकारियों ने कहा कि शिवमोग्गा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एचएस सुंदरेश की शिकायत के आधार पर कोटे पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। पढ़िए आखिर ऐसा क्या बोल गई थीं?


1. पुलिस के अनुसार, भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ इंडियन पेनल कोड की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसमें 153A (धर्म, नस्ल के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और 295A (किसी भी वर्ग के धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करके जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्यों का उद्देश्य और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना) शामिल है। 

2. प्रज्ञा ठाकुर ने 25 दिसंबर को कहा था कि हिंदुओं को उन पर हमला करने वालों और उनकी गरिमा का जवाब देने का अधिकार है। कर्नाटक में हिंदू कार्यकर्ता की हत्या पर उन्होंने यह बयान दिया था। 

3. शिवमोग्गा में हिंदू जागरण वैदिके के दक्षिणी क्षेत्र के वार्षिक सम्मेलन में बोलते हुए प्रज्ञा ठाकुन ने सभा में यह भी कहा था कि जो कोई भी हमारे घर में घुसपैठ करता है, उसे करारा जवाब दिया जाए।

4. सांसद ने कहा था-"अपने घरों में हथियार रखो। और कुछ नहीं तो कम से कम सब्जी काटने वाले चाकुओं की धार तो रखो....पता नहीं क्या स्थिति आ जाए जब....आत्मरक्षा का अधिकार सबका है। अगर कोई हमारे घर में घुसकर हम पर हमला करता है तो मुंहतोड़ जवाब देना हमारा अधिकार है।"

5. टीएमसी के प्रवक्ता साकेत गोखले और तहसीन पूनावाला(जिनके ट्विटर बाय में उन्हें एक वेंचर कैपिटलिस्ट,  राजनीतिक विश्लेषक और सलाहकार के रूप में वर्णित किया गया है) ने मंगलवार को ठाकुर के खिलाफ शिवमोगा के सांसद जी के मिथुन कुमार के साथ कथित रूप से अभद्र भाषा बनाने की शिकायत दर्ज की थी।

6. हालांकि, शिकायत को मेल के माध्यम से प्राप्त होने की बात कहते हुए एसपी ने उन्हें शिकायत दर्ज कराने के लिए क्षेत्राधिकारी के समक्ष पेश होने को कहा था। इसके बाद स्थानीय कांग्रेस नेता ने बुधवार को शिकायत दर्ज कराई। 

7. प्रज्ञा ठाकुर ने कहा था, "उनके पास जिहाद की परंपरा है, वे अगर कुछ नहीं करते हैं, तो लव जिहाद करते हैं। अगर वे प्यार भी करते हैं तो उसमें जिहाद करते हैं। हम (हिंदू) भी प्यार करते हैं। भगवान से प्यार करते हैं। एक संन्यासी अपने भगवान से प्यार करता है।"

8. प्रज्ञा ने यह भी कहा था कि जो माता-पिता अपने बच्चों को मिशनरी स्कूलों में पढ़ाते हैं वे वृद्धाश्रम में जाने के लिए तैयार रखें। मिशनरी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे आपके और आपकी संस्कृति के नहीं होंगे। वे वृद्धाश्रम की संस्कृति में बड़े होते हैं और स्वार्थी हो जाते हैं। अपने घर पर पूजा करें, अपने धर्म और शास्त्र के बारे में पढ़ें। अपने बच्चों को इसके बारे में पढ़ाएं, ताकि बच्चे हमारी संस्कृति और मूल्यों के बारे में जान सकें।

9. हालांकि मप्र की शिवराज सरकार में मंत्री ऊषा ठाकुर ने प्रज्ञा के बयान को सही ठहराया था। ऊषा ठाकुर ने कहा था कि देवी-देवता भी हथियार रखते हैं। आत्मरक्षा के लिए हथियार रखने में कोई बुराई नहीं है।

10. उधर, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मंगलवार को इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि कर्नाटक के शिवमोगा में एक समारोह के दौरान भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर की टिप्पणी हेट स्पीच का एक स्पष्ट उदाहरण है। वह उनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।

यह भी पढ़ें
MP 2022: कभी बना अफ्रीकी चीतों का घर तो कभी लगा कर्फ्यू, महाकाल में बना कोरिडोर, इंदौर सफाई में 6वीं बार अव्वल
आखिर इस T-shirt में ऐसा क्या है, मां के गाल खींचते हुए राहुल गांधी ने BJP को बता ही दिया 'बड़ा सीक्रेट'

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

पतली एग्जिट, ताड़ के पत्तों का ढांचा, बड़ी DJ नाइट और फिर चीखों से गूंज उठा गोवा नाइटक्लब
गोवा नाइटक्लब फायर ट्रेजेडी: 25 मौतें, CM ने बैठाई मजिस्ट्रेटी जांच-खुलेंगे कई चाैंकाने वाले राज