MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Madhya Pradesh
  • MP 2022: कभी बना अफ्रीकी चीतों का घर तो कभी लगा कर्फ्यू, महाकाल में बना कोरिडोर, इंदौर सफाई में 6वीं बार अव्वल

MP 2022: कभी बना अफ्रीकी चीतों का घर तो कभी लगा कर्फ्यू, महाकाल में बना कोरिडोर, इंदौर सफाई में 6वीं बार अव्वल

भोपाल (bhopal).दो साल कोरोना का लॉकडाउन देखे साल 2022 आखिरकार अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच चुका है। कुछ दिनों में नया न्यू ईयर लग जाएगा। हालांकि कोरोना की खबरों से शुरू हुए साल का समापन फिर कोरोना की खबरों के साथ ही हो रहा है। पर बीते इस साल में जानिए क्या कुछ घटा मध्य प्रदेश में जिसने इसे विश्व में भी सुर्खियां दिलाई  तो यहां के निवासियों को कई सौगात सरकार ने दी। तस्वीरों में देखिए झलकियां...

5 Min read
Asianet News Hindi
Published : Dec 27 2022, 06:02 PM IST| Updated : Dec 27 2022, 06:32 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

साल 2022 की शुरूआत मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार के इस अहम फैंसले से हुई। प्रदेश सरकार अब दंगाइयों पर सख्त हो गई है। राज्य में दंगा करने वालों की अब खैर नहीं होगी। प्रदेश में सरकारी और निजी संपत्ति नुकसान की वसूली कानून लागू हो गया है।

212

साल 2022 में खोए सेलीब्रिटी- लता मंगेशकर

इसी साल हमने भारत रत्न और सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को खोया। स्वर्गीय लताजी का जन्म मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था। उनके जाने के बाद प्रदेश ने अदभुत प्रतिभा को खोया था। जिसके चलते पूरे प्रदेश में दुख की लहर फैल गई थी।

312

अप्रेल- मई के महीने में प्रदेश में रामनवमीं के दिन से 24 दिनों का कर्फ्यू देखने को मिला। यहां जुलूस के दौरान हिंसा हो गई जिसमें दुकानों और घरों को नुकसान पहुंचाया गया। आगजनी के साथ पथराव की घटना हुई। इसके बाद कर्फ्यू लगा दिया गया जिसे माहौल शांत होने के 24 दिन खोला गया।

412

धार जिले में 18 जुलाई की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। खरगोन-धार जिले की सीमा पर 50 यात्रियों से भरी बस खलघाट के पुल से नर्मदा नदी में गिर गई। महाराष्ट्र रोडवेज की यह बस इंदौर से पुणे जा रही थी। इस हादसे में 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। दर्जनों घायल हुए थे।

512

मप्र के भोपाल में मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट का धनकुबेर क्लर्क लोगों को दिखाने बाइक से ऑफिस जाता था, अब घर के हर कोने में मिला नोटों का बंडल। आय से 200 गुना करोड़ों की संपत्ति उजागर हुई। 

612

अगस्त महीने में भारी बारिश के चलते  धार जिले के धामनोद के कोठिडा गांव में बना मिट्टी का बांध टूटने की खबर ने दहशत फैलाई। बांध में लीकेज होने की जानकारी मिलने के बाद कई गांवों में अलर्ट जारी किया गया था। इस मामले को प्रशासन और जन संसाधन विभाग ने गंभीरता से लेते हुए पानी का लीकेज रोकने के लिए कार्रवाई भी शुरू कर दी थी। बताया जा रहा है कि 304 करोड़ में बांध का निर्माण कराया गया था।

712

सितंबर में सागर जिले में रात के अंधेरे में नींद में सुरक्षा गार्डों की हत्याओं की बाढ़ ने बुंदेलखंड क्षेत्र में दहशत पैदा कर दी।  छह दिनों के अंतराल में, 18 वर्षीय बेरहम हत्यारे ने चार सुरक्षा गार्डों की हत्या कर दी थी - तीन सागर में और एक भोपाल में। सीरियल किलर शिवप्रसाद धुर्वे, जिसे शिवा और हल्कू के नाम से भी जाना जाता है। बेरहम हत्या के चलते इसने प्रदेश के पुलिस वालों की दौड़ करा दी थी।  वह सागर जिले का रहने वाला था जिसे भोपाल से अरेस्ट किया गया।

812

राज्य के लिए सबसे महत्वपूर्ण पल था नामीबिया से आठ अफ्रीकी चीतों का वायुमार्ग से आना और श्योपुर जिले में उनके नए घर कुनो नेशनल पार्क (केएनपी) में शिफ्ट होना इसके बाद उनको पिंजरे से आजाद करने के लिए खुद देश के पीएम का अपने जन्मदिन पर आकर उनको नेशनल पार्क की खुली हवा मे घूमने के लिए छोड़ना।

इंदौर बना स्वच्छता में 6 वीं बार नंबर वन
इंदौर ने 2022 में देश के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में अपना पहला स्थान बनाए रखा। मध्य प्रदेश की मिनी मुंबई कहे जाने वाले शहर ने लगातार देश की बड़ी बड़ी विकसित सिटियों को पछाड़ते हुए 6वीं बार स्वच्छता में अपना पहला स्थान काबिज किया।
 

 

 

912

भारत जोड़ो यात्रा का प्रवेश
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के लीडरशिप वाली भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडू से स्टार्ट होकर  23 नवंबर को मध्य प्रदेश में प्रवेश किया और 12 दिनों तक पैदल मार्च करते हुए प्रदेश में 380 किमी की यात्रा पूरी करने के बाद राजस्थान में प्रवेश किया।
 

1012

मंदिरों की नगरी और बाबा महाकाल का लोक उज्जैन में प्रदेश सरकार द्वारा महाकाल लोक कॉरिडोर का निर्माण करना व उसका उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी ने 11 अक्टूबर को किया। उज्जैन नगरी में 900 मीटर लंबे महाकाल लोक कॉरिडोर का उद्घाटन किया गया साथ ही इसे आम जनता के लिए खोल दिया गया।

1112

पेसा एक्ट लागू करने वाला 7वां राज्य बना मध्य प्रदेश, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया विमोचन शहडोल में जनजातीय गौरव दिवस समारोह के मंच से नियमावली का विमोचन कर उन्होंने पेसा एक्ट लागू किया। पेसा एक्ट लागू करने वाला मध्यप्रदेश देश का 7वां राज्य बन गया है। इससे पहले 6 राज्य हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र ने पेसा कानून बनाए हैं।
 

1212

प्रदेश की सबसे बड़ी टनल का उद्घाटन
मध्य प्रदेश की सोर नगरी रीवा में केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा मोहनिया घाटी टनल  का उद्घाटन किया। यह प्रदेश की सबसे बड़ी रोड़ टनल है। इसके बनने के बाद रीवा- सीधी का सफर 7 किमी कम हो गया। साथ ही दुर्घटना में भी कमी आएगी।

इसी महीने ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर में पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की स्मृतियों को सहेजने के लिए विशाल बिल्डिंग के निर्माण हेतु मार्क लैंड को संस्कृति विभाग को हस्तांतरित किया।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved