PNB Fraud : मेहुल चोकसी के चार नए लोगों समेत 22 के खिलाफ CBI की सप्लीमेंट्री चार्जशीट

Published : Jun 16, 2021, 07:41 PM ISTUpdated : Jun 16, 2021, 08:04 PM IST
PNB Fraud : मेहुल चोकसी के चार नए लोगों समेत 22 के खिलाफ CBI की सप्लीमेंट्री चार्जशीट

सार

हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी व उसकी कंपनी ने बैंक के कुछ लोगों को शामिल करके पीएनबी से 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की थी। मेहुल ने 2013 में शेयर बाजार में हेराफेरी करके यह फ्रॉड किया था। 

नई दिल्ली। पीएनबी से हजारों करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाले भारत के भगोड़े मेहुल चोकसी के खिलाफ सीबीआई ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है। सीबीआई ने मेहुल की कंपनी के दो पूर्व कर्मचारियों-दो सरकारी कर्मचारी समेत 22 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। 

यह भी पढ़ेंः ईडी की बड़ी कार्रवाईः 512 करोड़ रुपये बैंक फ्राड केस में महाराष्ट्र के पूर्व विधायक गिरफ्तार

यह है मामला

दरअसल, हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी व उसकी कंपनी ने बैंक के कुछ लोगों को शामिल करके पीएनबी से 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की थी। मेहुल ने 2013 में शेयर बाजार में हेराफेरी करके यह फ्रॉड किया था। जब मामला उजागर हुआ तो उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू हुई। लेकिन अरेस्ट वारंट के पहले ही वह एंटीगुआ फरार हो गया। हालांकि, उसके भागने के बाद जांच एजेंसियों ने उसे भगोड़ा घोषित करते हुए उसकी अब तक 2,500 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की है। 

एंटीगुआ की नागरिकता लेकर भारतीय कानून को ठेंगा दिखाया

मेहुल यहां से भागने के बाद एंटीगुआ की नागरिका ले लिया। बताया जा रहा है कि उसने एंटीगुआ और बारबुडा में काफी बड़ा निवेश कर रखा है। उसे नवंबर, 2017 में कैरेबियाई राष्ट्र द्वारा निवेश कार्यक्रम के तहत नागरिकता दी थी।

यह भी पढ़ेंः डोमिनिका कोर्ट में भारत का दावाः मेहुला चोकसी अभी भी भारत का नागरिक, एंटीगुआ में फर्जी तरीके से बना है नागरिक

कुछ दिन पूर्व एंटीगुआ से हुआ था फरार, डोमिनिका में पकड़ा गया

भारत का भगोड़ा मेहुल चोकसी बीते दिनों एंटीगुआ से भी गायब हो गया था। मेहुल मई में जॉली हार्बर कम्युनिटी के पास कार में देखा गया था। वो द्वीप के दक्षिणी इलाके में स्थित एक चर्चित रेस्तरां में डिनर करने गया था। हालांकि, कुछ ही दिनों बाद वह डोमिनिका रिपब्लिक में पकड़ा गया था। मेहुल के वकील का दावा है कि उसे अगवा किया गया था। 

अभी डोमिनिका में है मेहुल

मेहुल अभी डोमिनिका रिपब्लिक की पुलिस की कैद में है। वहां की अदालत में मामला चल रहा है कि उसे किसे सौंपा जाए भारत को या एंटीगुआ को। भारत ने डोमिनिका रिपब्लिक के हाईकोर्ट में मेहुल चोकसी की नागरिकता को लेकर एफिडेविट दी है। भारतीय अथारिटी ने बताया है कि भगोड़ा मेहुल चोकसी भारत का नागरिक है। वह गलत तरीके से भारतीय नागरिकता के छोड़ने का दावा कर रहा है। डोमिनिका में भारतीय हाई कमिशन के अधिकारी ने एफिडेविट में बताया कि मेहुल चोकसी भारतीय नागरिक है। उसके नागरिकता छोड़ने की अपील रिजेक्ट हो चुकी है। मेहुल ने भारतीय जांच एजेंसियों से बचने के लिए फ्राड करके एंटीगुआ सरकार से नागरिकता हासिल कर ली है।  

यह भी पढ़ेंः Exclusive चीन कभी भी गलवान नहीं दोहराना चाहेगा, वह मनोवैज्ञानिक खेल खेल रहाः विनोद भाटिया

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

जम्मू-कश्मीर: कठुआ में सेना ने जैश आतंकी किया ढेर, अब भी कई आतंकियों के छुपे होने का इनपुट
LRAShM क्या है? 15 मिनट में 1,500Km! जिसे रडार भी नहीं पकड़ पाएंगे-DRDO की नई मिसाइल कितनी खतरनाक?