CBI ने कैंब्रिज एनालिटिका के खिलाफ केस दर्ज किया, जानिए क्या है पूरा मामला ?

फेसबुक से डेटा चोरी करने के मामले में सीबीआई ने कैंब्रिज एनालिटिका के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि कंपनी ने 5.62 लाख भारतीय फेसबुक यूजर्स का डेटा चोरी किया है। इस मामले में सीबीआई ने ब्रिटेन की कंपनी ग्लोबल साइंस रिसर्च लिमिटेड के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।

Asianet News Hindi | Published : Jan 22, 2021 10:29 AM IST

नई दिल्ली.  फेसबुक से डेटा चोरी करने के मामले में सीबीआई ने कैंब्रिज एनालिटिका के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि कंपनी ने 5.62 लाख भारतीय फेसबुक यूजर्स का डेटा चोरी किया है। इस मामले में सीबीआई ने ब्रिटेन की कंपनी ग्लोबल साइंस रिसर्च लिमिटेड के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।

सीबीआई के मुताबिक,  फेसबुक ने आरोप लगाया था कि ग्लोबल साइंस रिसर्च लिमिटेड ने भारत में गलत तरीके से करीब 5.62 लाख यूजर्स के पर्सनल डेटा को जुटाया। बाद में इसे कैंब्रिज एनालिटिका को दे दिया। कंपनी पर आरोप है कि इस डेटा का इस्तेमाल भारत में चुनाव को प्रभावित करने के लिए किया गया। 

फेसबुक से भारत सरकार को दी थी जानकारी
3 अप्रैल 2018 को ग्लोबल साइंस रिसर्च लिमिटेड ने दावा किया था कि उसके पास भारतीयों का कोई फेसबुक डाटा नहीं है। लेकिन इसके दो दिन बाद फेसबुक ने भारत सरकार को बताया था कि कैंब्रिज एनालिटिका ने इंस्टॉल किए गए ऐप के जरिए करीब 5 लाख 62 हजार 455 भारतीयों के फेसबुक डेटा लिया है। अब इस मामले में केस दर्ज करने के बाद CBI ने जांच शुरू कर दी है।

डेटा एनालिटिक्स कंपनी है कैंब्रिज एनालिटिका?
कैंब्रिज एनालिटिका ब्रिटेन की गूगल डेटा एनालिटिक्स कंपनी है। कंपनी पर 2016 अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेटा मैन्युपुलेशन ट्रिक्स से डोनाल्ड ट्रम्प को जिताने का आरोप लगा था। भाजपा ने 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पर क्रैंब्रिज एनालिटिका की सेवांए लेने का आरोप लगाया था। भाजपा ने राहुल गांधी के सोशल प्रोफाइल का कैंब्रिज एनालिटिका से जुड़ने पर सवाल उठाया था।

Share this article
click me!