सुनंदा पुष्कर और बुराड़ी के बाद सुशांत केस में भी होगा साइकॉलिजकल ऑटोप्सी, रिया से CBI पूछेगी 24 सवाल

Published : Aug 25, 2020, 11:45 AM IST
सुनंदा पुष्कर और बुराड़ी के बाद सुशांत केस में भी होगा साइकॉलिजकल ऑटोप्सी, रिया से CBI पूछेगी 24 सवाल

सार

सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई लगातार पांचवे दिन भी पूछताछ कर रही है। मंगलवार को सीबीआई किसी भी वक्त पूछताछ के लिए बुला सकती है। सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई ने 24 सवालों की एक लिस्ट तैयार की है, जो रिया से पूछे जाएंगे।

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई लगातार पांचवे दिन भी पूछताछ कर रही है। मंगलवार को सीबीआई किसी भी वक्त पूछताछ के लिए बुला सकती है। सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई ने 24 सवालों की एक लिस्ट तैयार की है, जो रिया से पूछे जाएंगे।

सीबीआई करेगी साइकॉलिजकल ऑटोप्सी
सुशांत केस में अब सीबीआई सुशांत के दिमाग का पोस्टमार्टम करने की तैयारी कर रही है, जिससे पता लगाया जाएगा कि आखिर सुशांत की मानसिक स्थिति कैस थी। इससे पहले सुनंदा पुष्कर केस और दिल्ली के बुराड़ी केस में साइकोलॉजिकल ऑटोप्सी हुई थी। सुशांत के लिखे नोट्स किताब, व्हाट्सएप मैसेज, सोशल मीडिया पोस्ट का सीबीआई फोरेंसिक टीम अध्ययन करेगी। 

- सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई मंगलवार को दूसरी बार सैमुअल मिरांडा से पूछताछ करेगी। सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती को समन जारी कर दिया है, हालांकि सोमवार को उसके वकील ने कहा कि इस संबंध में कोई समन नहीं मिला है।

सीबीआई सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी उसके रसोइए नीरज सिंह और दीपेश सावंत से मुंबई के डीआरडीओ गेस्ट हाउस में पूछताछ कर रही है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Twisha Sharma Case: समर्थ सिंह पर इनाम बढ़ा, लुकआउट नोटिस और बंद कमरों का वो खौफनाक राज!
Top 10 Morning News: डिप्लोमैटिक हलचल से बाजार तक भारी उथल-पुथल, सुबह की 10 बड़ी खबरें