
Rameshwaram Cafe blast: कर्नाटक के व्यस्ततम ब्रुकफील्ड इलाका में रामेश्वरम कैफे में विस्फोट से पूरे राज्य में अलर्ट है। रामेश्वरम कैफे में विस्फोट के कुछ दिनों बाद आरोपियों का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में होटल में प्रवेश करने का फुटेज भी शामिल है। साफ देखा जा सकता है कि आरोपी मास्क, टोपी और चश्मा पहने हुए है। उसके हाथों में एक बैग भी है।
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि आरोपी बस से उतरता नजर आ रहा है। वह अपना बैग निकालता हैं और उसमें देखता है। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ने बस स्टॉप पर टाइमर चालू कर दिया होगा। फुटेज में आरोपी शुक्रवार सुबह 10:43 बजे कुंडलहल्ली में बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (BMTC) से उतरता दिख रहा है।
दूसरा फुटेज कैफे में एंट्री वाला
एक अन्य फुटेज में आरोपी सुबह 11:34 बजे रामेश्वर कैफे में प्रवेश करता हुआ दिखाई दे रहा है। कैफे में एंट्री करते हुए वह फोन पर बात करता नजर आ रहा है।
कैफे में वह इडली करता है ऑर्डर
कैफे में एंट्री के बाद आरोपी रवा इडली का ऑर्डर करता है। ऑर्डर लेने के बाद वह उसे खत्म करता है। इसके बाद वह किचेन के सिंक तक जाता है। हाथ धोने के बहाने वह किचन सिंक के पास इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) वाला बैग रखता है। इसके बाद वह कैफे से बाहर आता है। उस वक्त सुबह 11:43 बजे होते हैं।
दो बम थे जो बारी-बारी से फटे
कैफे में रुकने के नौ मिनट के भीतर वह अपना काम पूरा करता है। इसके बाद वह निकल जाता है। बम दोपहर 12:55 बजे फटा था। दो बम थे, जो पांच सेकेंड के अंतर में फट गये।
8 स्पेशल टीमें कर रहीं जांच
रामेश्वर कैफे ब्लास्ट केस की जांच के लिए राज्य सरकार ने आठ स्पेशल टीमें गठित की हैं। केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) जांच का नेतृत्व कर रही है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) ने विस्फोट स्थल का दौरा किया और नमूने एकत्र किए। इस ब्लास्ट में करीब नौ लोग घायल हुए थे।
यह भी पढ़ें:
अब यूपी के बीजेपी सांसद ने टिकट किया वापस: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने एक दिन पहले लौटाया था टिकट
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.