आप भी खाते हैं आइसक्रीम तो हो जाएं अलर्ट...मुंबई और नोएडा में डिलेवर हुए आइसक्रीम में मिले कनखजूरे

Published : Jun 15, 2024, 08:25 PM ISTUpdated : Jun 16, 2024, 03:27 AM IST
Amul Ice cream

सार

मुंबई के मलाड क्षेत्र और यूपी के नोएडा में अलग-अलग दो परिवारों ने ऑनलाइन आइसक्रीम ऑर्डर किया। दोनों ऑर्डर्स में डिलेवर हुई आइसक्रीम में कीड़े मिले हैं।

Centipede in Ice Cream: बढ़ती गर्मी में आइसक्रीम की मांग बढ़ती जा रही है। बड़े शहरों में इसकी ऑनलाइन खूब डिमांड हो रही है। इसी में खराब खाद्य पदार्थों की भी सप्लाई कर दी जा रही है। मुंबई के मलाड क्षेत्र और यूपी के नोएडा में अलग-अलग दो परिवारों ने ऑनलाइन आइसक्रीम ऑर्डर किया। दोनों ऑर्डर्स में डिलेवर हुई आइसक्रीम में कीड़े मिले हैं। आइसक्रीम में कनखजूरा पूरी तरह से जम गया था। शनिवार को दोनों शिकायतें सामने आई हैं।

 

 

 

 

उत्तर प्रदेश के नोएडा में रहने वाली महिला ने ऑनलाइन ऑर्डर किए गए आइसक्रीम में कीड़ा पाए जाने की शिकायत की है। नोएडा सेक्टर 12 में रहने वाली दीपा ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बताया कि उनके बच्चे मैंगो मिल्कशेक बनाने को कह रहे थे। इसके लिए उन्होंने ऑनलाइन ऐप ब्लिंकिट से 195 रुपये का अमूल वेनिला मैजिक आर्डर किया। आइसक्रीम का पैक खोला तो उसके अंदर उनको फ्रीज कनखजूरा दिखा। आइसक्रीम में कीड़ा देखकर वह चौंक गई। पैक नहीं खोलते हुए उन्होंने शिकायत दर्ज करायी। इस पर ब्लिंकिट ने उनको रिफंड तो कर दिया लेकिन अमूल ने कोई रिस्पांस नहीं दिया। महिला ने कहा कि अगर अमूल ने इस मामले में उनसे बात नहीं की तो वह कानूनी रास्ता अख्तियार करेंगी।

इसी तरह मुंबई के मलाड क्षेत्र में भी एक महिला ने ऑनलाइन आइसक्रीम मंगायी। आइसक्रीम का पैक खोलने पर उसमें कीड़ा निकला। महिला ने भी शिकायत दर्ज करायी है।

मिल्क प्रोडक्ट का बड़ा ब्रांड अमूल

अमूल, मिल्क प्रोडक्ट के क्षेत्र का एक प्रतिष्ठित नाम है। यह दूध और उससे बने प्रोडक्ट्स बनाने के लिए वैश्विक स्तर पर जाना जाता है। अमूल के पनीर, दही, लस्सी, आइसक्रीम और अन्य खाद्य उत्पाद काफी लोकप्रिय हैं।

यह भी पढ़ें:

दिल्ली सहित नार्थ-ईस्ट को फिलहाल गर्मी से राहत नहीं, आईएमडी ने रेड और आरेंज अलर्ट किया जारी

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Meta को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई तगड़ी फटकार, कहा- नियम मानो वरना भारत छोड़ो
2 बच्चों संग रेलवे ट्रैक पर कटी महिला, सुसाइड नोट-पड़ोसियों के बयान सुन पुलिस के हाथ-पांव फूले