
नई दिल्ली। पुडुचेरी विधान सभा में केंद्र सरकार ने तीन सदस्यों को नामित किया है। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में बीजेपी गठबंधन की सरकार बनी है। यहां गठबंधन के नेता आल इंडिया एनआर कांग्रेस के एन.रंगासामी मुख्यमंत्री पद की शपथ लिए हैं।
इनको नामित किया गया पुडुचेरी विधानसभा में
केंद्र सरकार ने वेंकटेशन के, वीपी रामलिंगम, आरबी अशोक बाबू को नामित करने संबंधित नोटिफिकेशन जारी किया है।
विधानसभा में तीन सदस्य होते हैं मनोनीत
पुडुचेरी विधानसभा में 33 सदस्य हैं। इसमें 30 विधानसभा सदस्यों का निर्वाचन वोटिंग से होता है जबकि तीन सदस्यों को नामित किया जाता है। 2016 में भारतीय जनता पार्टी ने अपने तीन सदस्यों को विधानसभा के लिए नामित किया था। 30 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले निर्वाचन में पांच सीटें अनुसूचित जाति के सदस्यों के लिए आरक्षित है।
2016 के विधानसभा में यह थी स्थिति
2016 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 15 सीटें जीती थी। जबकि आल इंडिया एनआर कांग्रेस ने 8 सीटें जीती थी। एआईएडीएमके ने चार और डीएमके ने दो सीटें यहां जीती थी। बीजेपी एक सीट भी नहीं जीती थी लेकिन केंद्र ने बीजेपी के तीन विधायकों को मनोनीत किया था।
2021 में एनआर कांग्रेस के नेतृत्व में एनडीए को बहुमत
बीजेपी का एनडीए गठबंधन इस बार पुडुचेरी में एनआर कांग्रेस के साथ गठबंधन किया था। तीस सदस्यीय विधानसभा में एनआर कांग्रेस व बीजेपी गठबंधन को 16 सीटें मिली हैं। इसमें 10 सीटें एनआर कांग्रेस को और छह सीटें भाजपा को मिली है। जबकि विपक्षी दल कांग्रेस को महज दो सीटें और उसके सहयोगी डीएमके को छह सीटें मिली हैं। छह निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव जीते हैं। केंद्र सरकार ने तीन सदस्यों को मनोनीत कर दिया है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.