ISRO ने जारी की चंद्रयान से ली गई तस्वीरें, ठीक से काम कर रहे हैं सभी सिस्टम-देखें वीडियो

Published : Aug 22, 2023, 01:19 PM ISTUpdated : Aug 22, 2023, 04:29 PM IST
ISRO Moon Photo

सार

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो (ISRO) ने चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर से ली गई ताजा तस्वीरों को जारी किया है। इसके साथ ही बताया है कि लैंडर के सभी सिस्टम ठीक के काम कर रहे हैं।

नई दिल्ली। इसरो (ISRO) ने चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) से ली गई ताजा तस्वीरें जारी की हैं। इसके साथ ही अपने मिशन मून को लेकर जानकारी दी है। इसरो ने कहा है कि लैंडर की जांच की जा रही है। सभी सिस्टम ठीक के काम कर रहे हैं।

इसरो ने ट्वीट कर बताया कि मिशन अपने तय समय के अनुसार बढ़ रहा है। सिस्टम की नियमित जांच चल रही है। विक्रम लैंडर सुचारू रूप से चंद्रमा पर उतरने के लिए आगे बढ़ रहा है। इसरो ने लिखा, "मिशन ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स (एमओएक्स) ऊर्जा और उत्साह से भरा हुआ है। चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग ऑपरेशन का सीधा प्रसारण 23 अगस्त को शाम 5 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा।"

 

 

इसरो ने कहा है कि यहां चंद्रमा की जो तस्वीरें दिख रही हैं उन्हें 19 अगस्त 2023 को 70 किमी की ऊंचाई से लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरा (LPDC) से लिया गया है। LPDC से ली गई तस्वीरों को चंद्रमा के रेफरेंस मैप से मिलाया जाता है। इससे पता चलता है कि लैंडर किस जगह पर है।

यह भी पढ़ें- चंद्रयान-3 की लैंडिंग के वक्त बेहद रोमांचक होंगे आखिरी के 20 मिनट, जानें किस तरह चांद पर कदम रखेगा विक्रम लैंडर

इतिहास रचने के करीब है इसरो

बता दें कि इसरो इतिहास रचने के करीब है। चंद्रयान-3 बुधवार शाम करीब 6 बजे चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला है। यह मिशन सफल रहता है तो भारत चंद्रमा की सतह पर पहुंचने वाला दुनिया का चौथा देश होगा। इससे पहले यह कामयाबी सोवियत रूस, अमेरिका और चीन को मिली है। अभी तक कोई भी देश चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर नहीं पहुंच पाया है। भारत ऐसा कारनामा करने वाला पहले देश बनने जा रहा है।

यह भी पढ़ें- चंद्रमा पर Luna-25 के क्रैश होने से इस टॉप रूसी वैज्ञानिक को लगा सदमा, हॉस्पिटल में चल रहा इलाज

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video
Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली