Chandrayaan-3: ISRO ने जारी की ताजी तस्वीर, प्रज्ञान रोवर ने विक्रम लैंडर से कहा-'स्माइल प्लीज'

Published : Aug 30, 2023, 01:48 PM ISTUpdated : Aug 30, 2023, 01:51 PM IST
ISRO Vikram lander

सार

इसरो ने मिशन चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की ताजी तस्वीर जारी की है। विक्रम लैंडर की इस तस्वीर को प्रज्ञान रोवर के नेविगेशन कैमरा से लिया गया है। 

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ISRO ने मिशन चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3 Mission) से जुड़ी ताजी तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर जारी की है। विक्रम लैंडर की इस तस्वीर को प्रज्ञान रोवर ने लिया है। तस्वीर प्रज्ञान रोवर के नेविगेशन कैमरा की मदद से ली गई है।

नेविगेशन कैमरा प्रज्ञान रोवर की आंख की तरह काम करता है। इसकी मदद से रोवर को पता चलता है कि चांद की सतह कैसी है और उसे आगे बढ़ना चाहिए या नहीं। चंद्रयान-3 को चंद्रमा के साउथ पोल पर उतारा गया है। यहां की सतह समतल नहीं है। यहां बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जिसके चलते प्रज्ञान के नेविगेशन कैमरा का रोल बेहद अहम हो जाता है।

 

 

चांद की सतह पर चहलकदमी कर रहा प्रज्ञान

नेविगेशन कैमरा से मिली जानकारी के अनुसार छह पहिए वाला यह रोवर चांद की सतह पर चहलकदमी करते हुए खोजबीन कर रहा है। बुधवार को इसरो ने जिस तस्वीर को जारी किया वह प्रज्ञान रोवर के नेविगेशन कैमरा की पहली तस्वीर है। तस्वीर में विक्रम लैंडर को साफ-साफ देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- चंद्रयान-3 की सफलता के बाद अब मिशन सूर्य के लिए ISRO तैयार, इस दिन लॉन्च होगा Aditya L1

23 अगस्त को इसरो ने रचा था इतिहास

गौरतलब है कि 23 अगस्त की शाम को इसरो ने विक्रम लैंडर को चांद की सतह पर उतारकर इतिहास रच दिया था। इसके साथ ही भारत चांद पर पहुंचने वाला चौथा देश बन गया था। इससे पहले सोवियत रूस, अमेरिका और चीन को चांद की सतह पर उतरने में कामयाबी मिली थी। भारत की सफलता इस मायने में और खास बन जाती है कि चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग की। इस हिस्से में पहुंचने वाला भारत पहला देश है। कई देशों ने यहां पहुंचने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

PREV

Recommended Stories

मुस्लिम विधायक हुमायूं कबीर ने खाई कसम, नई पार्टी बना ममता को करेंगे सत्ता से बेदखल
Indigo: एयरपोर्ट्स पर लगा सूटकेस का ढेर, फ्लाइट कैंसिल होने से रो पड़े यात्री