
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो (ISRO) ने चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की नई तस्वीर जारी की है। इस तस्वीर को चंद्रमा की परिक्रमा कर रहे चंद्रयान-2 द्वारा लिया गया है। तस्वीर में विक्रम लैंडर दिख रहा है।
इसरो ने तस्वीरें जारी करते हुए ट्वीट किया कि चंद्रयान-2 चंद्रमा की जासूसी कर रहा है। चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने चंद्रयान-3 के लैंडर की तस्वीर ली है। ऑर्बिटर के हाई रेजोल्यूशन कैमरा द्वारा ली गई तस्वीर में लैंडर दिख रहा है।
चंद्रमा के चक्कर लगा रहा चंद्रयान-2
बता दें कि चार साल पहले 2019 में इसरो ने चंद्रमा के दक्षिणी घ्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग के लिए चंद्रयान-2 लॉन्च किया था। मिशन चंद्रयान-2 पूरी तरह सफल नहीं हो पाया था। इसका लैंडर आखिरी वक्त में अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया था। दूसरी ओर चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर अपनी कक्षा में चंद्रमा के चक्कर लगाता रहा। यह अभी भी काम कर रहा है। इसमें हाई रेजोल्यूशन कैमरा लगाया गया है। इससे चंद्रमा की तस्वीरें ली जा रही हैं।
यह भी पढ़ें- ISRO के मून मिशन की सफलता पर MP के इस जिले ने लिया अनोखा फैसला, चौराहे का नाम रखा चंद्रयान
मिशन चंद्रयान-3 की सफलता में चंद्रयान-2 से ली गई तस्वीरों का अहम रोल है। इसरो के वैज्ञानिकों ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के हर हिस्से की तस्वीरें ली। चंद्रयान-3 ने लैंडिंग के दौरान पहले से ली गई तस्वीरों से अपने कैमरे द्वारा ली गई तस्वीरों का मिलान किया और उतरने के लिए सही जगह का चुनाव किया। अब जब चंद्रयान-3 ने सफल लैंडिंग कर ली है और चंद्रमा की सतह की छोजबीन शुरू कर दी है तब चंद्रयान-2 द्वारा इसपर नजर रखी जा रही है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.