Chandrayaan-3 Luanch: ISRO ने किया ऐलान- प्रक्षेपण यान से जोड़ा गया चंद्रयान-3, इस तारीख को होगी लांचिंग?

Published : Jul 05, 2023, 10:11 PM ISTUpdated : Jul 11, 2023, 02:56 PM IST
chandrayaan 3 launching

सार

ISRO ने चंद्रयान-3 की लांचिंग को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। इसरो का कहना है कि चंद्रयान-3 को प्रक्षेपण यान से जोड़ दिया गया है। इसकी लांचिंग 13 जुलाई को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से किया जाएगा।

Chandrayaan-3 Luanch. इसरो ने चंद्रयान-3 की लांचिंग को लेकर कहा है कि इसे प्रक्षेपण यान से कनेक्ट कर दिया गया है। 13 जुलाई को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रयान-3 की लांचिंग की जाएगी। इसरो ने ट्वीट किया है कि श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में चंद्रयान-3 इंकैप्सुलेटेड असेंबली को LVM3 के साथ जोड़ा गया है। अंतरिक्ष एजेंसी ने के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने पिछले महीने ऐलान किया था कि 13 जुलाई से 19 जुलाई के बीच चंद्रयान-3 की लांचिंग की जाएगी।

इसरो अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने क्या कहा

इसरो अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा कि हम 13 से 19 जुलाी 2023 के बीच चंद्रयान-3 की लांचिंग करने वाले हैं। सोमनाथ ने कहा कि हम चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में जरूर कामयाब होंगे। इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में इसरो अध्यक्ष ने कहा था कि जून 2023 में अपना चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च करने की संभावना है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सोमनाथ ने कहा था कि मिशन चंद्रयान-3 जून 2023 में लॉन्च होने के लिए लगभग तैयार है।

चंद्रयान-3 की लांचिंग की तैयारी पूरी

इसरो अध्यक्ष ने पहले कहा था कि चंद्रयान-3 लगभग तैयार हो चुका है। अंतिम एकीकरण और परीक्षण लगभग पूरा हो चुका है। अभी भी कुछ और परीक्षण लंबित हैं, इसलिए हम इसे थोड़ी देर बाद करना चाहते हैं। उन्होंने बताया था कि हमारे पास दो स्लॉट उपलब्ध थे एक फरवरी में और दूसरा जून में। हम चाहेंगे लॉन्च के लिए जून 2023 स्लॉट चुना जाए। लेकिन अब लांचिंग को 13 जुलाई को तय कर दिया गया है।

2019 में विक्रम लैंडर हुआ था फेल

जानकारी के लिए बता दें कि चंद्रमा पर भारत का दूसरा मिशन चंद्रयान-2 साल 2019 में 22 जुलाई को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था। लेकिन 6 सितंबर की सुबह विक्रम चंद्र लैंडर के चंद्रमा पर दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद मिशन विफल हो गया। इसके बाद से ही चंद्रयान-3 लांचिंग की तैयारियां चल रही थी। अब इसकी लांचिंग डेट भी सामने आ चुकी है और इसी महीने की 13 तारीख को चंद्रयान-3 लांच किया जाएगा।

यह भी पढ़ें

PM Modi UP Visit: 7 जुलाई को गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का शिलान्यास करेंगे प्रधानमंत्री

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video
Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली