
Chartered Plane crash: मुंबई एयरपोर्ट पर गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट पर लैंडिंग करते हुए एक चार्टर्ड प्लेन क्रैश कर गया। चार्टर्ड प्लेन क्रैश होकर दो टुकड़ों में बंट गया। इसके बाद उसमें आग लग गई। प्लेन में 8 लोग सवार थे। इसमें छह पैसेंजर्स और दो क्रू मेंबर सवार थे। हादसा के बाद सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चार्टर्ड प्लेन, विशाखापट्टनम से मुंबई के लिए उड़ान भरा था।
क्यों हुई घटना?
डीजीसीए ने घटना की पुष्टि की है। डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने बताया कि VSR वेंचर्स लियरजेट 45 एयरक्राफ्ट का मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान रनवे 27 पर फिसल गया। एयरक्राफ्ट क्रैश होने के बाद उसमें आग लग गई। रेस्क्यू टीम्स और फायर ब्रिगेड तत्काल मौके पर भेजा गया। चार्टर्ड प्लेन के भीतर सवार पैसेंजर्स को बाहर निकाला गया। प्लेन की आग बुझाई गई। डीजीसीए ने बताया कि मुंबई में भारी बारिश की वजह से विजिबिलिटी केवल 700 मीटर रह गई है। विजिबिलिटी कम होने की वजह से यह हादसा हुआ। उधर, हादसा के बाद विमान में सवार सभी 8 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। इनमें तीन लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। हालांकि, किसी के भी गंभीर होने की कोई सूचना नहीं है। एहतियातन सभी को अस्पताल में लाया गया है।
किसकी थी चार्टर्ड प्लेन?
एयरपोर्ट अथॉरिटी सूत्रों के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त चार्टर्ड प्लेन, मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित दिलीप बिल्डकॉन के नाम पर रजिस्टर्ड है। प्लेन में जेएम बख्शी कंपनी के मालिक और उनका परिवार सफर कर रहा था। जेएम बख्शी कंपनी लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में काम करती है। डीजीसीए ने इस एक्सीडेंट की जांच के लिए आदेश दिए हैं। डीजीसीए ने बताया कि फौरी तौर पर खराब मौसम की वजह से कम विजिबिलिटी ही प्लेन क्रैश की मुख्य वजह मानी जा रही है लेकिन डिटेल्ड रिपोर्ट के लिए इन्वेस्टिगेशन का आदेश दिया गया है।
यह भी पढ़ें:
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.