सनसनीखेज घटनाः बस इतनी सी बात पर सेक्स वर्कर को टुकड़ों में काट डाला

Published : Sep 19, 2024, 03:12 PM ISTUpdated : Sep 19, 2024, 03:19 PM IST
Bihar Crime News

सार

चेन्नई में एक व्यक्ति ने सेक्स वर्कर की हथौड़े से पीटकर हत्या कर दी और शव के टुकड़े करके बैग में भर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

चेन्नई। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से हत्या की सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने सेक्स वर्कर महिला को हथौड़े से पीटकर मार डाला। इसके बाद उसके शव के टुकड़े-टुकड़े किए और बैग में भरकर फेंक दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

18 सितंबर को चेन्नई के थोराईपक्कम के पास एक लावारिस ट्रॉली में महिला का शव मिला था। आसपास घर बनाने का काम कर रहे मजदूरों ने ट्रॉली को लेकर पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और बैग खुलवाया तो अंदर महिला की लाश मिली।

32 साल की दीपा के रूप में हुई मृतका की पहचान

लाश की स्थिति देख पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। हत्या के बाद महिला को टुकड़ों में काटा गया था ताकि उसे बैग में भरा जा सके। चेन्नई पुलिस ने इस मामले में तेजी से काम किया और आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। मृतक महिला की पहचान 32 साल की दीपा के रूप में हुई है। वह मनाली की थी और सेक्स वर्कर थी। उसके भाई ने पुलिस के सामने पहचान की।

दलाल के कहने पर थोराईपक्कम गई थी दीपा

एक दलाल के कहने पर दीपा थोराईपक्कम गई थी। वह नहीं लौटी तो भाई ने फोन किया, लेकिन मोबाइल फोन स्वीच ऑफ था। उसने "फाइंड माई डिवाइस" ऑप्शन का इस्तेमाल कर थोराईपक्कम में उसकी अंतिम लोकेशन का पता लगाया। उसने स्थानीय थाने में अपनी बहन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करानी चाही। पुलिस ने उसे मनाली पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी।

सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पुलिस को मिली आरोपी के बारे में जानकारी

18 सितंबर की सुबह थोराईपक्कम पुलिस को ट्रॉली में दीपा का शव मिला। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इससे शिवगंगा जिले के मुख्य संदिग्ध मणिकंदन के बारे में जानकारी मिली।

पुलिस ने मणिकंदन को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान मणिकंदन ने शुरू में महिला की हत्या से इनकार किया, लेकिन सख्ती से पूछताछ किए जाने पर वह टूट गया। उसने स्वीकार किया कि हत्या उसी ने की है। कहा कि दीपा के साथ पैसे को लेकर विवाद हुआ था। वह अधिक पैसे मांग रही थी। इसी झगड़े में उसने हथौड़े से मारकर दीपा की हत्या कर दी। उसके शरीर के टुकड़े किए और सूटकेस में रखकर ठिकाने लगाया।

यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर दोस्ती का द End: मासूम के हनीट्रैप में फंसा 26 साल का यूथ

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

12 जनवरी से रेल टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, जानें सिर्फ कौन लोग बुक कर पाएंगे टिकट
काला चश्मा, काली जैकेट, काली ही वॉच...यूथ दिवस पर देखिए PM मोदी का स्वैग