
Maoists killed in encounter: छत्तीसगढ़ में एंटी-नक्सल ऑपरेशन लगातार जारी है। शुक्रवार को बीजापुर में सुरक्षा बलों ने कम से कम 12 नक्सलियों को एनकाउंटर में मार गिराया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एनकाउंटर की जानकारी देते हुए 12 नक्सलियों के मारे जाने का दावा किया है। उन्होंने बताया कि सभी मारे गए नक्सलियों के शवों को बरामद कर लिया गया है।
बीजापुर जिले के गंगालूर पुलिस थाना क्षेत्र के पिडिया गांव में पुलिस को नक्सलियों की गतिविधियों की सूचना मिली। सुरक्षा बलों ने सूचना के आधार पर ऑपरेशन शुरू किया। यहां सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई गोलाबारी में कम से कम 12 नक्सली मारे गए हैं। इन नक्सलियों के शवों को बरामद कर लिया गया। नक्सल विरोधी अभियान की यह एक और बड़ी सफलता मानी जा रही है।
मुख्यमंत्री ने दी टीम और अधिकारियों को बधाई
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऑपरेशन की जानकारी देते हुए बताया कि पिडिया गांव के पास जंगल में एक टीम नक्सल विरोधी अभियान पर थी। गंगालूर इलाके में गोलीबारी समाप्त हो गई है। हमारे सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता मिली है। अब तक 12 माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। उन्होंने ऑपरेशन के लिए सुरक्षा बलों और वरिष्ठ अधिकारियों को बधाई दी।
एक महीना में यह तीसरा बड़ा एनकाउंटर
छत्तीसगढ़ में यह पिछले एक महीना में तीसरा बड़ा ऑपरेशन है। इसके पहले राज्य के कांकेर जिले में हुए मुठभेड़ में 29 माओवादी मारे गए थे। इसमें दो 25-25 लाख रुपये के इनामिया भी थे। इसके बाद दूसरा एनकाउंटर बीते 30 अप्रैल को नारायणपुर-कांकेर जिलों के बार्डर पर हुआ। इस एनकाउंटर में 10 माओवादी मारे गए थे। इनके पास से बड़ी मात्रा में हथियार-गोला-बारूद भी बरामद हुआ था। राज्य के बस्तर क्षेत्र में इस साल अलग-अलग क्षेत्रों में हुए सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच एनकाउंटर में अबतक 103 माओवादी मारे जा चुके हैं। सुरक्षा बल लगातार एंटी-नक्सल ऑपरेशन चला रहे हैं।
यह भी पढ़ें:
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.