
Chhattisgarh Bus Accident: छत्तीसगढ़ में मंगलवार की रात में बड़ा हादसा हो गया। राज्य के रायपुर-दुर्ग रोड पर देर रात हुए एक बस हादसा में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। जबकि 12 लोगों के आसपास लोग घायल है। यह हादसा कर्मचारियों से भरी बस के 50 फीट गहरी खाई में गिरने की वजह से हुई। घायलों में करीब आधा दर्जन की हालत नाजुक बतायी जा रही है। मृतकों में कई महिलाएं भी शामिल हैं। दुर्घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस और रेस्क्यू टीमें पहुंच चुकी हैं। खाई में गिरी बस में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला जा रहा है। बस एक प्राइवेट कंपनी के कर्मचारियों को लेकर जा रही थी। हादसा दुर्ग के कुम्हारी के पास का है।
मुख्यमंत्री ने जताया शोक
बस हादसा पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दु:ख जताते हुए घायलों के इलाज का निर्देश प्रशासन को दिया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के अपने आधिकारिक हैंडल पर हादसा के शिकार लोगों के परिवारीजन के प्रति शोक संवेदना प्रकट किया है। सीएम ने लिखा: दुर्ग के कुम्हारी के पास निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। इस दुर्घटना में 11 कर्मचारियों के निधन का समाचार प्राप्त हो रहा है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शोकसंतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ। दुर्घटना में घायल कर्मचारियों के ईलाज का समुचित प्रबंध किया गया है। मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।
प्रधानमंत्री ने भी जताया शोक
छत्तीसगढ़ बस हादसा की सूचना के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने शोक संवेदना प्रकट की है। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा है कि छत्तीसगढ़ के दुर्ग में हुआ बस हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.