Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024 Result: 10 सीटों पर भाजपा की जीत, सिर्फ एक सीट पा सकी कांग्रेस

Published : Jun 04, 2024, 06:08 AM ISTUpdated : Jun 05, 2024, 01:14 AM IST
Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024 Result

सार

छत्तीसगढ़ के 11 लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे आ गए हैं। यहां कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबला हुआ है। भाजपा ने 11 में से 10 सीटों को जीत लिया है। 

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए छत्तीसगढ़ में 19 अप्रैल से 7 मई तक तीन चरणों में मतदान हुए। मंगलवार को राज्य की सभी 11 लोकसभा सीटों के नतीजे आए। भाजपा ने 10 सीटों को जीत लिया है। कांग्रेस 1 सीट मिली है। 

यहां भाजपा की सरकार है। भाजपा का मुकाबला कांग्रेस के साथ हुआ है। पिछली कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री रहे भूपेश बघेल राजनांदगांव से चुनाव लड़े। 2019 में हुए आम चुनाव में भाजपा ने छत्तीसगढ़ की 11 में 9 सीटें जीत ली थी। दो सीटें कांग्रेस को मिलीं। भाजपा के सामने अपनी शानदार सफलता को दोहराने की चुनौती है। वहीं, कांग्रेस ने सीटें बढ़ाने की पूरी कोशिश की है।

छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव 2024: देखें सभी 11 सीटों के रिजल्ट

नंबरसीटविनरपार्टी
1सरगुजा लोकसभा रिजल्ट चिंतामणि महाराज भाजपा
2रायगढ़ लोकसभा रिजल्ट राधेश्याम राठियाभाजपा
3जांजगीर-चांपा लोकसभा रिजल्टकमलेश जांगड़े जीतेभाजपा
4कोरबा लोकसभा रिजल्ट ज्योत्सना चरणदास महंतकांग्रेस
5बिलासपुर लोकसभा रिजल्ट तोखन साहूभाजपा
6राजनांदगांव लोकसभा रिजल्ट संतोष पाण्डेयभाजपा
7दुर्ग लोकसभा रिजल्ट विजय बघेल जीत गए भाजपा
8रायपुर लोकसभा रिजल्ट बृजमोहन अग्रवालभाजपा
9महासमुन्द लोकसभा रिजल्ट रूपकुमारी चौधरीभाजपा
10बस्तर लोकसभा रिजल्ट महेश कश्यप भाजपा
11कांकेर लोकसभा रिजल्ट भोजराज नागभाजपा

एग्जिट पोल ने लगाया था भाजपा द्वारा क्लीन स्वीप करने का अनुमान

जन की बात एग्जिट पोल ने छत्तीसगढ़ में भाजपा द्वारा क्लीन स्वीप किए जाने का अनुमान लगाया था। कहा था कि बीजेपी राज्य की सभी 11 लोकसभा सीटों को जीत सकती है और कांग्रेस का खाता खाली रह सकता है। हालांकि कांग्रेस ने थोड़ा बेहतर प्रदर्शन किया है। उसे एक सीट पर बढ़त है। 2014 के चुनाव में भाजपा को 11 में से 10 सीटों पर जीत मिली थी। कांग्रेस सिर्फ एक सीट जीत पाई थी। 2019 के आम चुनाव में भाजपा ने 11 में से 9 सीटें जीत ली थी। कांग्रेस को दो सीटों पर जीत मिली थी।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections Results LIVE

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Navratri Special: ट्रेन में व्रतधारियों को मिलेगा बिना प्याज-लहसुन का भोजन, जानें 4 तरह की थाली में क्या होगा खास
Big Breaking Assam Election: BJP ने 88 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी की, CM हिमंत सरमा जालुकबारी से दोबारा मैदान में!