छत्तीसगढ़ में दस नक्सलियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया, मारे गए नक्सलियों में तीन महिलाएं भी शामिल

Published : Apr 30, 2024, 07:34 PM ISTUpdated : Apr 30, 2024, 07:52 PM IST
naxal

सार

यह ऑपरेशन नारायणपुर और कांकेर जिलों के बार्डर पर हुआ। बीते 15 दिनों के भीतर नक्सलियों के खिलाफ यह दूसरी बड़ी सफलता है।

Naxal gunned down: छत्तीसगढ़ में पंद्रह दिनों के भीतर एंटी-नक्सल ऑपरेशन में बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षा बलों ने मंगलवार को दस नक्सलियों को मार गिराया गया है। मारे गए कथित नक्सलियों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। यह ऑपरेशन नारायणपुर और कांकेर जिलों के बार्डर पर हुआ। बीते 15 दिनों के भीतर नक्सलियों के खिलाफ यह दूसरी बड़ी सफलता है। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने वीडियो बयान में इसे एंटी-नक्सल ऑपरेशन की बड़ी सफलता करार दी है।

पुलिस ने अपने बयान में बताया कि मंगलवार को सुबह छह बजे गन फायरिंग शुरू हुई। यह फायरिंग अभूजमड क्षेत्र के टेकमेटा और काकूर गांवों के जंगलों में हुई। यह इलाका नक्सलियों का गढ़ माना जाता है। डीआरजी और एसटीएफ ने संयुक्त रूप से एंटी-नक्सल ऑपरेशन को अंजाम दिया। 29 अप्रैल की रात से 30 अप्रैल की सुबह तक अभूझमड क्षेत्र में नारायणपुर और कांकेर के बार्डर पर ऑपरेशन चलता रहा। इसमें 10 नक्सली मारे गए जिसमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। नौ डेड बॉडीस रिवकर कर लिए गए हैं। सिक्योरिटी के सभी लोग सुरक्षित हैं।

पुलिस ने बताया कि नक्सलियों के पास से एके 47 राइफल, बड़ी मात्रा में गोला-बारूद और कारतूस भी बरामद किया गया है। सरकार ने नक्सलियों से हथियार रखने और सरेंडर करने की अपील की गई है। राज्य के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार नक्सलियों से बातचीत को तैयार है। अगर कोई ग्रुप सरकार से बातचीत चाहता है तो वह वीडियो कॉलिंग या किसी भी मीडिएटर के माध्यम से बात कर सकता है। हम उनके लिए पुनर्वास की व्यवस्था करेंगे। किसी भी समय कोई भी नक्सली संगठन बात करना चाहता है तो हम उसका स्वागत करते हैं।

बीते 16 अप्रैल को राज्य के कांकेर जिले में संयुक्त अभियान के दौरान 29 नक्सलियों को एनकाउंटर में मार गिराया गया था। मारे गए नक्सलियों में 25-25 लाख के इनामिया टॉप कमांडर भी शामिल थे। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस साल सुरक्षा बलों ने 88 नक्सलियों का एनकाउंटश्र किया है। यह एनकाउंटर राज्य के बस्तर क्षेत्र के सात जिलों नारायणपुर, कांकेर आदि में हुए हैं।

यह भी पढ़ें:

केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने ईडी से पूछा सवाल, शुक्रवार को देना होगा जवाब

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Rahul Gandhi को बोलने से रोका तो मचा बवाल, ये 8 सांसद पूरे सत्र के लिए सस्पेंड
Meta को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई तगड़ी फटकार, कहा- नियम मानो वरना भारत छोड़ो