चिदंबरम बोले, CAA पर अपने आलोचकों से बात नहीं करते PM नरेंद्र मोदी

Published : Jan 13, 2020, 04:41 PM IST
चिदंबरम बोले, CAA पर अपने आलोचकों से बात नहीं करते PM नरेंद्र मोदी

सार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने सोमवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) पर अपने आलोचकों से बात नहीं करते

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने सोमवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) पर अपने आलोचकों से बात नहीं करते।

पूर्व गृहमंत्री ने यह भी कहा कि मोदी को अपने कुछ प्रमुख आलोचकों के सवालों का जवाब देने चाहिए ताकि लोग इस कानून को लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंच सकें। उन्होंने ट्वीट किया, 'प्रधानमंत्री कहते हैं कि सीएए नागरिकता लेने के लिए नहीं, बल्कि देने के लिए है। बहुत लोगों का मानना है कि सीएए एनपीआर और एनआरसी से जुड़ा हुआ है तथा यह बहुत लोगों को गैर नागरिक घोषित कर देगा और उनकी नागरिकता छीन लेगा।'

चिदंबरम ने आरोप लगाया, 'प्रधानमंत्री अपने आलोचकों से बात नहीं कर रहे हैं। आलोचकों के पास प्रधानमंत्री से बात करने का अवसर नहीं है।' उन्होंने कहा, "एक ही तरीका है कि प्रधानमंत्री अपने सबसे पांच मजबूत आलोचकों का चयन करें और टेलीविजन पर सवाल-जवाब हो। लोगों को चर्चा सुनने दें और सीएए पर निष्कर्ष तक पहुंचने दें।"

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

PM Modi Israel Visit: आतंकवाद पर पीएम मोदी की खरी-खरी, निर्दोष नागरिकों की हत्या किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं
नेतन्याहू ने मोदी की ड्रेस की तरफ देख क्या कहा? Video में कैद हुआ दिलचस्प वाकया