आर्मी चीफ ने PM को दी जानकारी, अस्थायी अस्पताल से लेकर ऑक्सीजन टैंकरों के इम्पोर्ट तक कैसे मदद कर रही सेना

थल सेना अध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करके कोरोनाकाल में लोगों की मदद के लिए सेना द्वारा चलाए जा रहे अभियानों की जानकारी दी। कोरोना संक्रमण के बीच देशभर में लोगों की मदद के लिए थल सेना भी आगे आई है। आर्मी ने देश के विभिन्न हिस्सों में अस्थायी अस्पताल खोले हैं। वहीं, ऑक्सीजन टैंकरों के आयात होने पर मेनपावर और तकनीकी हेल्प भी दे रही है।

Asianet News Hindi | Published : Apr 29, 2021 8:27 AM IST

नई दिल्ली. थलसेना अध्यक्ष(Army Chief) जनरल जनरल मनोज मुकुंद नरवणे( MM Naravane) ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात का मकसद कोरोनाकाल में लोगों की मदद के लिए सेना द्वारा चलाए जा रहे अभियानों के बारे में बताना था। कोरोना संक्रमण के बीच देशभर में लोगों की मदद के लिए थल सेना भी आगे आई है। आर्मी ने देश के विभिन्न हिस्सों में अस्थायी अस्पताल खोले हैं।

आर्मी चीफ ने बताया कि आर्मी का मेडिकल स्टाफ अलग-अलग राज्यों में मदद के लिए उपलब्ध है। उन्होंने प्रधानमंत्री को देश में अलग-अलग जगहों पर बनाए गए अस्थायी अस्पतालों के बारे में भी बताया। आर्मी चीफ ने बताया कि इलाज के लिए लोग अपने नजदीकी आर्मी हॉस्पिटल में जा सकते हैं। आर्मी चीफ ने यह भी बताया कि आक्सीजन टैंकरों के आयात और ट्रांसपोर्ट के दौरान आर्मी मेनपावर(श्रम-शक्ति) तकनीकी मदद भी दे रही है।

Latest Videos

यह भी पढ़ें-कोरोना संकट में बिना रुके 24 घंटे मदद में जुटी एयरफोर्स, चीफ मार्शल ने PM से मुलाकात करके बताई अपनी प्लानिंग
 

Share this article
click me!

Latest Videos

रतन टाटा के अंतिम दर्शन करने पहुंचे सचिन तेंदुलकर #Shorts
पंचतत्व में विलीन हुए Ratan Tata, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
Ratan Tata के अंतिम दर्शन में ईशा अंबानी ने ये क्या कर डाला-वीडियो वायरल
अजीब किस्सा: माता-पिता के होते हुए भी क्यों अनाथालय भेजे गए थे Ratan Tata
Ratan Tata की तिरंगे में लिपटी सबसे पहली तस्वीर, अंतिम दर्शन करने उमड़ी भीड़