तमिलनाडु में फूड प्वाइजनिंग से 3 बच्चों की मौत, 11 बच्चे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Published : Oct 06, 2022, 03:53 PM ISTUpdated : Oct 06, 2022, 05:25 PM IST
तमिलनाडु में फूड प्वाइजनिंग से 3 बच्चों की मौत, 11 बच्चे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

सार

तमिलनाडु में एक बालगृह में इंफेक्टेड खाना खाने से हुई फूड प्वाइजनिंग से कई बच्चों की जान चली गई है। फूड प्वाइजनिंग की वजह से एक दर्जन से अधिक बच्चे अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। इन बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Food Poisoning in Tamilnadu: तमिलनाडु के तिरूपुर में फूड प्वाइजनिंग से कई बच्चों की जान चली गई है। एक दर्जन के आसपास बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। डॉक्टर्स लगातार बच्चों की निगरानी कर रहे हैं। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टर्स की निगरानी में रखे गए बच्चे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। सभी बच्चे एक बालगृह के बताए जा रहे हैं। ये बच्चे सुबह नाश्ते में ईडी और पोंगल खाए थे जिसके बाद बीमार पड़ गए।

क्या है पूरा मामला?

विवेकानंद सेवालय में 15 बच्चे रहते हैं। इस बालगृह का संचालन करने वाली संस्था ने बताया कि बुधवार की सुबह सभी बच्चों को इडली और पोंगल नाश्ते में दिया गया था। लेकिन इसके बाद बच्चे बीमार पड़ गए। सेवालय के अधिकारियों ने इन बच्चों को दवाइयां उपलब्ध कराई। लेकिन इसके बाद भी बच्चों की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। रात में बच्चे चावल नहीं खाए। सेवालय के लोगों ने बताया कि रात के खाने में बच्चों को रसम परोसा गया।

गुरुवार की सुबह हॉस्टल में दो बच्चे मृत मिले...

बालगृह में हड़कंप उस समय मच गया जब गुरुवार की सुबह हॉस्टल में दो बच्चे मृत मिले। अन्य बच्चों की हालत बिगड़ने के बाद अफसर उनको लेकर हास्पिटल भागे। लेकिन रास्ते में एक और बच्चे ने दम तोड़ दिया। मरने वाले बच्चों की उम्र 11 से 14 साल के बीच में है। उधर, 11 बच्चों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

बालगृह में तीन बच्चों की मौत और 11 बच्चों के गंभीर हालत में भर्ती होने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि, इस मामले में अभी कोई अरेस्ट नहीं किया गया है। खाने का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आयुक्त एस प्रभाकरण ने कहा कि संदिग्ध मौतों का मामला दर्ज किया है। लैब टेस्ट के लिए भोजन के नमूने भेजे हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। उधर, अस्पताल में भर्ती बच्चों की हालत स्थिर बताई जा रही है। सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। एक बच्चा ठीक होकर घर लौट आया है।

यह भी पढ़ें: 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर आपत्तिजनक कमेंट करने पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने उदित राज को भेजा नोटिस

कुल्लू अंतरराष्ट्रीय दशहरा महोत्सव में पीएम मोदी ने कहा-दुनिया हमारे भारतीय समाज व जीवन को देखने को लालायित

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

LRAShM क्या है? 15 मिनट में 1,500Km! जिसे रडार भी नहीं पकड़ पाएंगे-DRDO की नई मिसाइल कितनी खतरनाक?
Republic Day Alert: नोएडा-अहमदाबाद के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस मोड में एक्शन