अरुणाचल से किडनैप हुआ 17 साल का ‘मीराम तारौन’ मिला, चीनी सेना PLA ने इंडियन आर्मी को दी जानकारी

Published : Jan 23, 2022, 01:02 PM IST
अरुणाचल से किडनैप हुआ 17 साल का ‘मीराम तारौन’ मिला, चीनी सेना PLA ने इंडियन आर्मी को दी जानकारी

सार

arunachal pradesh missing boy found : कुछ दिन पहले अरुणाचल प्रदेश से अगवा किए अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) के 17 वर्षीय किशोर  मीराम तारौन के बारे में जानकारी सामने आई है। चीन की सेना पीएलए ने भारतीय सेना को जानकारी दी है कि इस लड़के का पता चल गया है। 

नेशनल डेस्क। अरुणाचल प्रदेश से इसी हफ्ते लापता हुए अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) के 17 साल के मीराम तारौन (Miram Taron) के बारे में पता चल गया  है। चीन की सेना पीएलए ने ही भारतीय सेना को बताया है कि उन्हें अरुणाचल से लापता हुआ लड़का मिल गया है। उसे भारत लाने के लिए आगे की प्रक्रिया के लिए अब प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है। लड़का कहां था और कैसे मिला, अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। 

चीनी सेना ने किया था अपहरण से इंकार 
तेजपुर में पीआरओ डिफेंस लेफ्टिनेंट कर्नल हर्षवर्धन पांडे (Harshvardhan Pandey) ने बताया कि चीनी सेना ने हमें सूचना दी है कि उन्हें अरुणाचल प्रदेश का एक लापता लड़का मिल गया है। तारौन की कई दिनों से तलाश की जा रही थी। आरोप लगाए जा रहे थे कि चीन ने इस लड़के को अगवा किया है। हालांकि, चीनी सेना ने इससे इंकार किया था।  

 

 

भाजपा सांसद ने दी थी लापता होने की जानकारी
तारौन के अगवा होने की जानकारी अरुणाचल से भाजपा सांसद तापिर गाओ (Tapir Gao) ने बुधवार को दी थी। उन्होंने कहा था कि पीएलए ने एक किशोर को भारतीय क्षेत्र के भीतर के सिआंग जिले से अगवा कर लिया है। बताया जा रहा था कि चीनी सेना ने उसे सेउंगला इलाके के लुंगटा जोर इलाके से अगवा किया था। गाओ ने तारौन के दोस्त जॉनी यियिंग के हवाले से बताया था कि चीनी सेना उसे अगवा किया है। इसके बाद भारतीय सेना (Indian Army) ने तुरंत पीएलए से संपर्क किया था। सेना ने पीएलए से कहा कि लड़का जड़ीबूटी इकट्ठी करने गया था, लेकिन अपना रास्ता भटक गया है। 

विपक्ष ने मोदी सरकार पर साधा था निशाना
इस मामले को लेकर विपक्षी नेताओं ने भी मोदी सरकार पर खूब निशाना साधा था। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए ट्वीट किया था कि  गणतंत्र दिवस से कुछ दिन पहले भारत के एक भाग्य विधाता का चीन ने अपहरण किया है। हम मीराम तारौन के परिवार के साथ हैं और उम्मीद नहीं छोड़ेंगे, हार नहीं मानेंगे। राहुल ने लिखा था- पीएम की बुजदिल चुप्पी ही उनका बयान है। उन्हें फर्क नहीं पड़ता! 

यह भी पढ़ें
योगी के बचपन का फोटो ट्वीट कर केंद्रीय मंत्री ने लिखा - तन में पुराने कपड़े, लेकिन मन में जन सेवा का संकल्प
Hate Speech Case : हिंदूवादी संगठन ने भी सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, मुस्लिम नेताओं की गिरफ्तारी की मांग

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

21 जनवरी की 6 बड़ी खबरें: गोल्ड ने रुलाया-ट्रंप ने किसे बताया मंदबुद्धि
महिला को देख पैंट खोल अश्लील इशारे करने लगा युवक, कैमरे में कैद हुई गंदी हरकत