
PM Modi Chinese Media. चीन के प्रमुख अखबार ग्लोबल टाइम्स ने फूडन यूनिवर्सिटी शंघाई के सेंटर फॉर साउथ एशियन स्टडीज के निदेशक जिया डोंग के एक आर्टिकल प्रकाशित किया है। इसमें पिछले 4 वर्षों में भारत की शानदार ग्रोथ के बारे में जानकारियां दी गई हैं। यह माना गया है कि पीएम मोदी की अगुवाई में न सिर्फ भारत का आर्थिक विकास तेज हुआ है बल्कि विदेश नीति के मामले में भी भारत ने बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं।
चीनी मीडिया में भारत की सराहना
चीन के ग्लोबल टाइम्स के लेख में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आर्थिक, सामाजिक शासन और विदेश नीति क्षेत्र में भारत की महत्वपूर्ण प्रगति की प्रशंसा की गई है। कहा गया है कि भारत अब विकसित भारत बनाने के लिए रणनीतिक रूप से अधिक सक्रिय हो गया है। ग्लोबल टाइम्स में भारत की मजबूत आर्थिक वृद्धि, शहरी शासन में सुधार और अंतरराष्ट्रीय संबंधों, खासकर चीन के साथ बदले दृष्टिकोण को स्वीकार करता है। राइटर ने लिखा कि उदाहरण के लिए चीन और भारत के बीच व्यापार असंतुलन कम करने की कोशिशें की जा रही हैं। चीन भी इस पर विशेष तौर पर ध्यान दे रहा है। लेकिन भारत अपनी निर्यात क्षमता पर ज्यादा ध्यान दे रहा है।
विकसित भारत का लक्ष्य सबसे आगे
ग्लोबल टाइम्स में पब्लिश आर्टिकल में कहा गया है कि भारत अब विकसित बनने के रास्ते पर है और ज्यादा सक्रियता से वह आगे बढ़ रहा है। बीते 2 जनवरी को प्रकाशित लेख में कहा गया है कि राजनीतिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में भारत पश्चिमी देशों के साथ लोकतांत्रिक सहमति देने से आगे बढ़ गया है। अब भारत लोकतांत्रिक राजनीति में भारतीय विशेषता दर्शाने की कोशिश कर रहा है। लोकतांत्रिक राजनीति में भारतीयता पर अधिक जोर दिया जा रहा है। लेखक ने जोर देकर कहा कि यह बदलाव भारत की ऐतिहासिक औपनिवेशिक छाया से बचने की कोशिश है। साथ ही राजनीतिक और सांस्कृतिक रूप से विश्व गुरु बनने की महत्वाकांक्षा को दर्शाता है।
यह भी पढ़ें
लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस ने शुरू की सीट शेयरिंग पर बातचीत, क्षेत्रीय दलों से किया संपर्क
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.