सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ को याद आया कोविड का दौर, बोले- पीएम मोदी ने किया था फोन, वैद्य से भेजवाई थी दवा

Published : Feb 23, 2024, 05:03 PM IST
cji pm.j

सार

चीफ जस्टिस ऑफि इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ ने कोविड काल का जिक्र करते हुए कहा कि वह खुद इस संकट से जूझ चुके हैं। बताया कि कोविड होने पर पीएम मोदी ने खुद कॉल कर हाल जाना था और वैद्य से मेरे लिए दवा भी भेजवाई थी।    

नई दिल्ली। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ ने दिल्ली में आयुष वेलनेस सेंटर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ सेवाओं की दिशा में वेलनेस सेंटर को महत्वपूर्ण कदम बताया। सीजेआई ने कोरोना के दौर का भी जिक्र कर कुछ पुरानी यादें शेयर की। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के साथ हुई बातचीत के बारे में भी बताया। 

मैं भी हो गया था कोरोना का शिकार  
सीजीआई डीवाई चंद्रचूड़ ने बताया कि जब से कोराना का संकट भारत में शुरू हुआ था तब से मैं आयुष के साथ जुड़ा हुआ हूं। उन्होंने कहा कि मैं भी कोविड का शिकार हुआ था। उस दौरान मैंने भी आयुष से ही कोराना के लिए दवा ली। दूसरी और तीसरी लहर में भी बचाव के लिए आयुष से ही सहायता ली थी।

पढ़ें बनारस में राहुल गांधी पर पीएम मोदी ने बोला हमला, बोले-जो खुद होश में नहीं वह हमारे यूपी के युवाओं को कह रहा नशेड़ी

पीएम मोदी ने खुद किया था कॉल, दिलाई थी दवा
सीजेआई चंद्रचूड़ ने कोराना काल का जिक्र करते हुए कहा कि मुझे कोराना हुआ था तो पीएम नरेंद्र मोदी ने मुझे खुद कॉल किया और हालचाल लिया था। पीएम ने फोन पर कहा कि मुझे पता चला कि आपको कोविड हो गया  है लेकिन परेशान मत होइए सब ठीक हो जाएगा। इस समय आप की हालत ठीक नहीं है। आप परेशान मत हों पीएम ने कहा कि मैं एक वैद्य से आपकी बात कराता हूं जो कि आयुष में सचिव हैं। उनसे आपके लिए दवा भी भेजवाता हूं।

आयुष ने कोरोना काल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई
सीजेआई ने कहा कि आयुष ने कोरोना काल में लोगों की जान बचाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। ज्यादातर लोगों ने एलोपैथ छोड़कर आयुष से ही दवाएं ली थीं। आयुष चिकित्सकों और कर्मचारियों का उन्होंने धन्यवाद किया। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इस महामारी से देश कुल 5 लाख 33 हजार 476 जान गई हैं। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Delhi-Meerut NAMO Bharat: PM मोदी ने दिखाई भारत की सबसे तेज़ मेट्रो को हरी झंडी, देखें 9 तस्वीरें
दिल्ली अब सिर्फ 50 मिनट दूर! मेरठ वालों को 'Meerut Metro' और 'Namo Bharat' की सौगात