पंजाब में बाढ़ से मची तबाही, CM भगवंत मान और सभी मंत्रियों ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एक महीने का वेतन किया दान

Published : Aug 29, 2025, 06:29 AM IST
Punjab Flood

सार

Salary Donation To Flood Victim: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, कैबिनेट के सभी मंत्री, विधानसभा स्पीकर और आम आदमी पार्टी के सभी विधायक बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपने एक महीने का वेतन दान करने की बात कही है।

Salary Donation To Flood Victim: पंजाब में आई बाढ़ से हुए नुकसान के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान, कैबिनेट के सभी मंत्री, विधानसभा के स्पीकर और आम आदमी पार्टी के सभी विधायक बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एक महीने की सैलरी दान करने की बात कही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे गुरुओं ने हमें कठिन समय में लोगों की मदद करने की शिक्षा दी है और हम उसी का पालन कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वे बाढ़ प्रभावितों की मदद करें।  उन्होंने कहा कि 2 सितंबर से पहले लोग राशन, दवाएं, पीने का पानी, आटे की बोरियां, दालें और पशुओं के लिए चारा दान कर सकते हैं।

भारी बारिश के कारण मची तबाही 

पंजाब में हुई भारी बारिश ने राज्य के सात जिलों में तबाही मचा दी है। इन जिलों के कई गांव पानी में डूब गए हैं, सैकड़ों एकड़ फसल तबाह हो गई हैं और कई लोग बेघर हो गए हैं। सेना, पुलिस और एनडीआरएफ की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। 

यह भी पढ़ें: Chandigarh-Kullu Highway Traffic Jam: जम्मू-हिमाचल में भारी बारिश और भूस्खलन का कहर, हजारों ट्रक फंसे जाम में फंसे

1988 की बाढ़ का रिकॉर्ड टूटा 

एनडीआरएफ, सेना और पुलिस की टीमें लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव का काम कर रही हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए सेना के विशेष वाहन का इस्तेमाल किया जा रहा हैं। इस बार पंजाब में भारी बारिश हुई है, जिसने 1988 की बाढ़ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हालांकि, इस बार लोगों और संपत्ति को नुकसान 1988 के मुकाबले कम हुआ है। भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से कुल्लू-चंडीगढ़ हाईवे भी जाम हो गया है। यहाँ कई ट्रक, जिनमें सब्जियां और फल भरे हुए थे, फंसे हुए हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में हजारों लोग अपनी छतों पर रात गुजार रहे हैं और मदद का इंतजार कर रहे हैं।



 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

PM Modi Speech: राहुल गांधी-कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी, प्रधानमंत्री के भाषण की 10 बड़ी बातें
Rajya Sabha Hungama : अबोध बालक पर सुना गए Kharge , JP Nadda को दिया करारा जवाब!