महाराष्ट्र में फिर लग सकता है लॉकडाउन, CM उद्धव बोले- तैयारियां करें अधिकारी

Published : Mar 28, 2021, 06:18 PM IST
महाराष्ट्र में फिर लग सकता है लॉकडाउन, CM उद्धव बोले- तैयारियां करें अधिकारी

सार

देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। भारत में लगातार दूसरे दिन यानी शनिवार को 62 हजार मामले सामने आए। इनमें से सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र से मिले। ऐसे में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एक बार फिर लॉकडाउन के संकेत दिए हैं। ठाकरे ने अधिकारियों से कहा कि अगर लोग नहीं मान रहे हैं, तो लॉकडाउन जैसी पाबंदियों की तैयारी करें।  

मुंबई. देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। भारत में लगातार दूसरे दिन यानी शनिवार को 62 हजार मामले सामने आए। इनमें से सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र से मिले। ऐसे में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एक बार फिर लॉकडाउन के संकेत दिए हैं। ठाकरे ने अधिकारियों से कहा कि अगर लोग नहीं मान रहे हैं, तो लॉकडाउन जैसी पाबंदियों की तैयारी करें।

दरअसल, उद्धव ठाकरे ने रविवार को स्वास्थ्य अधिकारियों और कोविड टास्क फोर्स के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोग कोरोना को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। ना ही वे कोरोना गाइडलाइन का गंभीरता से पालन कर रहे हैं। इसलिए हमें लॉकडाउन जैसे कड़े कदम उठाने की जरूरत है। 
 
तैयारी करें अधिकारी
बैठक में उद्धव ने अधिकारियों से कहा कि अगर लोग कोरोना के नियमों का उल्लंघन जारी रखते है तो लॉकडाउन जैसी पाबंदियों की तैयारी करें। इससे पहले उद्धव सरकार महाराष्ट्र में नाइट कर्फ्यू का ऐलान कर चुकी है। यहां रविवार से पूरे राज्य में नाइट कर्फ्यू रहेगा। इसके अलावा नागपुर समेत कुछ शहरों में 31 मार्च तक लॉकडाउन भी लगाया गया है।  
 
क्या है कोरोना की देश में स्थिति?
देश में शनिवार को 62,632 नए केस आए। यह पिछले यह पिछले 164 दिन में सबसे ज्यादा हैं। इससे पहले पिछले साल 15 अक्टूबर को 63,441 लोग संक्रमित मिले थे। वहीं, पिछले 24 घंटे में 28,728 लोग ठीक हुए हैं। शनिवार को 311 लोगों की मौत हुई। यह इस साल एक दिन में कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें हैं। देश में अब तक 1.19 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि, 1.13 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। 4.83 लाख एक्टिव केस हैं। वहीं, 1.61 लाख लोग महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं।

एक बार फिर महाराष्ट्र में बिगड़ रहे हालात
महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, जम्मू और कश्मीर, कर्नाटक, पंजाब और बिहार में सबसे अधिक केस आ रहे हैं। शनिवार को महाराष्ट्र में 35,726 नए मरीज मिले। 14,523 ठीक हुए, जबकि 166 की मौत हुई। राज्य में अब तक 26.73 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। 23.14 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 3.03 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video
Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली