अभी नहीं थमने वाला सर्दी का सितम, उत्तर भारत में घने कोहरे से दिन-रात सब बराबर

Published : Jan 14, 2024, 08:06 PM IST
fog

सार

उत्तर भारत में अभी ठंड थमने वाली नहीं है। अगले तीन से चार दिन जबरदस्त ठंड के साथ घना कोहरा देखने को मिलेगा। दिन रात के पारे में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। 

नई दिल्ली। सर्दी की सितम थमने का नाम नहीं ले रहा है। नई दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। सर्दी से लोगों की कंपकंपी छूट रही है। कोहरे के साथ शीत लहरी ने भी कहर बरपाना शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश में भी पछुवा हवा के काऱण ठंड बढ़ गई है। दिन में धूप न निकलने के साथ ही रात के तापमान में गिरावट के कारण भी ठंड से लोगों का बुरा हाल है।

सुबह कोहरे के कारण चलना मुश्किल
सुबह 10-11 बजे तक सड़कों पर घना कोहरा पसरा रहता है। ऐसे में सुबह सड़कों पर गाड़ी चलाने वालों को भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो हिमालय के पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाली बर्फीली हवाओं के कारण ठंड काफी बढ़ गई है। पहाड़ों से पछुआ हवाओं का प्रकोप तेजी से मैदानी इलाकों में बढ़ रहा है। 

पढ़ें यूपी वालों जरा बचके ये ठंड जानलेवा है, जानें क्या कहता है मौसम विभाग

सप्ताह भर जरूरी काम हो तो ही घर से निकलें
मौसम विभाग के जानकारों की माने तो इस सप्ताह कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है, ऐसे में बाहर जाने को जो भी प्लान हो फिलहाल उसे कैंसिल कर दें। सप्ताह भर लोगों को घने कोहरे का सामना करना पड़ सकता है। उत्तर भारत में अभी तीन से चार दिन गलन रहने की संभावना है। वहीं उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भीषड़ ठंड पड़ने वाली है। 

दिल्ली में रात का तापमान 3.6 डिग्री
ठंड से हालात बदतर होते जा रहे हैं। दिल्ली में रात का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा। रात में ठंड के कारण खानाबदोश जीवन जीने वालों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सड़कों पर अलाव का इंतजाम किया गया है लेकिन उसके बाद भी राहत नहीं मिल रही है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Agniveer Recruitment 2026: वैकेंसी 25,000+, सैलरी Rs.30,000-जानिए पूरा अप्लाई प्रॉसेस
South Block को अलविदा, अब ‘सेवा तीर्थ’ से चलेगी सरकार! जानिए वो 7 खासियतें जो इसे बनाती हैं खास