
Milind Deora joined Shiv Sena: पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने महाराष्ट्र में कांग्रेस को झटका दिया है। कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद नई पारी की शुरूआत शिवसेना के साथ की है। मिलिंद देवड़ा ने रविवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाले शिवसेना गुट में शामिल होने का ऐलान किया।
ट्वीटर पर दी इस्तीफा की जानकारी तो मचा हड़कंप
मिलिंद देवड़ा ने एक्स पर अपने इस्तीफा की जानकारी दी है। देवड़ा का परिवार काफी पुराना कांग्रेसी परिवार रहा है। महाराष्ट्र की राजनीति में देवड़ा परिवार का काफी प्रभाव रहा है। ट्वीटर यानी एक्स पर मिलिंद देवड़ा ने लिखा: आज मेरी राजनीतिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ। मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया है, जिससे पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया है। मैं वर्षों से अटूट समर्थन के लिए सभी नेताओं, सहकर्मियों और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं। मैं विकास के रास्ते पर चल रहा हूं।
मुरली देवड़ा के बेटे हैं मिलिंद
मिलिंद देवड़ा कांग्रेस के दिग्गज नेता मुरली देवड़ा के बेटे हैं। मिलिंद देवड़ा 2004 और 2009 में मुंबई दक्षिण सीट से सांसद चुने गए थे। हालांकि, 2014 और 2019 में हुए चुनावों में उनको शिवसेना नेता अरविंद सावंत ने हरा दिया था। इस बार इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे में उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने इस सीट पर अपना दावा किया है। मिलिंद देवड़ा को सीट गठबंधन दल के पास जाने का डर था। ऐसे में उन्होंने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया।
एक दर्जन् से अधिक दिग्गज कांग्रेसी छोड़ चुके हैं पार्टी
कांग्रेस छोड़ने वाले दिग्गजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। बीते कुछ सालों में कांग्रेस के एक दर्जन से अधिक दिग्गज कांग्रेसी नेता पार्टी को अलविदा कह चुके हैं। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल, पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, पूर्व सीएम गुलाम नबी आजाद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, पूर्व मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, एके एंटोनी के बेटे अनिल एंटोनी, पूर्व मंत्री जितिन प्रसाद, हार्दिक पटेल आदि शामिल हैं।
यह भी पढ़ें:
राहुल गांधी मणिपुर के लोगों से मिलते जुलते आगे बढ़ रहे
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.