राहुल गांधी ने कहा, मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं, राहुल गांधी है, मर जाऊंगा पर माफी नहीं मागूंगा

Published : Dec 14, 2019, 08:53 AM ISTUpdated : Feb 02, 2022, 10:34 AM IST
राहुल गांधी ने कहा, मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं, राहुल गांधी है, मर जाऊंगा पर माफी नहीं मागूंगा

सार

कांग्रेस पार्टी आर्थिक मंदी, किसान विरोधी नीतियों, महिला हिंसा, बेरोजगारी और संविधान पर हमले को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में भारत बचाओ रैली की। रैली में राहुल गांधी ने कहा कि मैं राहुल सावरकर नहीं हूं, मेरा नाम राहुल गांधी है। 

नई दिल्ली. कांग्रेस पार्टी आर्थिक मंदी, किसान विरोधी नीतियों, महिला हिंसा, बेरोजगारी और संविधान पर हमले को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में भारत बचाओ रैली की। रैली में राहुल गांधी ने कहा कि मैं राहुल सावरकर नहीं हूं, मेरा नाम राहुल गांधी है। मर जाऊंगा लेकिन माफी नहीं मागूंगा।  न कोई कांग्रेस वाला मांगेगा। माफी नरेंद्र मोदी को देश से मांगनी है, उनके असिस्टेंट अमित शाह को देश से माफी मांगनी है। 

राहुल गांधी : ये कैसे देशभक्त?

देश की अर्थव्यवस्था को नरेंद्र मोदी जी ने खत्म कर दिया। आज 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। देश के दुश्मन चाहते थे की हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था नष्ट हो जाए और वो काम मोदी जी ने कर दिया, ये कैसे देशभक्त हैं? आज जीडीपी ग्रोथ 4% है, वह भी तब जब उन्होंने जीडीपी को मापने का तरीका बदल दिया। अगर जीडीपी को पुराने तरीके से मापा जाए तो यह सिर्फ 2.5% होगा। 

सोनिया गांधी : इस पार या उस पार का फैसला लेना पड़ेगा
रैली में सोनिया गांधी ने कहा, "किसी भी व्यक्ति, समाज और देश की जिंदगी में कभी-कभी ऐसा वक्त आता है कि उसे इस पार या उस पार का फैसला लेना पड़ता है। आज वही वक्त आ गया है। देश को बचाना है तो हमें कठोर संघर्ष करना होगा।"

प्रियंका गांधी : राहुल गांधी ही हमारे नेता हैं

कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही थी। लेकिन मोदी सरकार ने इसे निचले स्तर पर ला दिया। रैली को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि देश को बचाने की नैतिक जिम्मेदारी हमारी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ही हमारे नेता हैं।  

मनमोहन सिंह ने क्या कहा?

रैली में मनमोहन सिंह ने कहा, "आज समय आ गया कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत किया जाए। सोनिया गांधी जी के हाथों को मजबूत किया जाए तभी हम इस देश को सही तौर पर, सही दिशा में आगे ले जा पाएंगे।"

मोदी सरकार को घेरने की कोशिश 

कांग्रेस द्वारा आयोजित रैली में  नागरिक संशोधन कानून का मुद्दा भी उठाया। कांग्रेस ने संसद के दोनों सदनों में इस कानून का विरोध किया था और कहा था कि इस कानून जरिए धर्म के आधार पर देश को बांटने की कोशिश की गई है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस कानून के संसद से पास होने के दिन को इतिहास का काला दिन बताया था। 

ध्यान भटकाने में लगी है सरकार 

कांग्रेस पार्टी ने भारत बचाओ रैली में शामिल होने के लिए देशभर से लोगों को रामलीला मैदान पहुंचे। कांग्रेस का दावा किया था कि यह रैली ऐतिहासिक है, मोदी सरकार असली मुद्दों से देश की जनता का ध्यान भटकाने में लगी है, लेकिन वो इन तमाम मुद्दों को लेकर देश में जनता के बीच जाएगी। 

देश में बेरोजगारी चरम पर 

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला के मुताबिक देश में मंदी की मार है। बेरोजगारी चरम सीमा पर है। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई लगातार बढ़ती ही जा रही है और किसानों की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है, लेकिन मोदी सरकार इस दिशा में कोई कदम नहीं उठा रही है। सरकार पूरी तरीके से विफल हो गई है। सुरजेवाला ने कहा कि जनता केंद्र सरकार की नीतियों से परेशान है और अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। जीडीपी गिरती जा रही है और देश बदलाव के मूड में है। 

सरकार को चेतना चाहती है कांग्रेस  

कांग्रेस प्रवक्ता सुरजेवाला ने कहा कि भारत बचाओ रैली से कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार को चेताना चाहती है कि वह असली मुद्दों से जनता का ध्यान ना भटकाए और इस दिशा में ठोस कदम उठाए। इसमें दूसरे दलों के नेताओं के भी शामिल होने की उम्मीद की जा रही है। इससे पहले कांग्रेस पार्टी की यह रैली 30 नवंबर को होने वाली थी, लेकिन संसद के शीतकालीन सत्र के मद्देनजर इस रैली को टाल दिया गया था। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?