भाई राहुल के तर्ज पर बहन प्रियंका गांधी भी निकालेंगी मार्च, महिलाओं के साथ करेंगी पैदल यात्रा

Published : Dec 04, 2022, 02:11 PM ISTUpdated : Dec 04, 2022, 02:34 PM IST
भाई राहुल के तर्ज पर बहन प्रियंका गांधी भी निकालेंगी मार्च, महिलाओं के साथ करेंगी पैदल यात्रा

सार

प्रियंका गांधी 26 जनवरी 2023 से महिला मार्च निकालेंगी। देश के सभी राज्यों की राजधानी में महिला मार्च का आयोजन किया जाएगा। महिला मार्च कार्यक्रम का समापन 26 मार्च 2023 को होगा। 

नई दिल्ली। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) निकाल रहे हैं। राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी ने भी भाई की तरह मार्च निकालने का फैसला किया है। कांग्रेस की जनरल सेक्रेटरी प्रियंका गांधी अगले साल अपनी पैदल यात्रा शुरू करेंगी। इस दौरान वह महिलाओं के साथ सड़क पर चलेंगी।

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने रविवार को प्रियंका गांधी के पैदल मार्च के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रियंका महिला मार्च का नेतृत्व करेंगी। इसे 2023 में दो महीने तक निकाला जाएगा। 26 जनवरी 2023 से महिला मार्च की शुरुआत होगी। इस दौरान देश के सभी राज्यों की राजधानी में महिला मार्च का आयोजन किया जाएगा। महिला मार्च कार्यक्रम का समापन 26 मार्च 2023 को होगा। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समापन के दिन प्रियंका गांधी की यात्रा शुरू होगी। 

3570 किमी की दूरी तय करेंगे राहुल गांधी 
गौरतलब है कि भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत 8 सितंबर को कन्याकुमारी से हुई थी। यात्रा का समापन कश्मीर में होगा। इस दौरान राहुल गांधी करीब 3570 किमी की दूरी तय करेंगे। यह पैदल यात्रा 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजर रही है। 

यह भी पढ़ें- 'कांग्रेस इस बार 125 से अधिक सीट जीतकर गुजरात में सरकार बनाने जा रही' जगदीश ठाकोर ने CM पद का संकेत भी दिया

राजस्थान में प्रवेश करेगी भारत जोड़ो यात्रा 
भारत जोड़ो यात्रा रविवार शाम को राजस्थान में प्रवेश करेगी। यात्रा मध्य प्रदेश से झालावाड़ में प्रवेश करेगी। राजस्थान में राहुल गांधी 17 दिन रहेंगे। वह 500 किमी दूरी तय करेंगे। यह पहली बार है जब भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस शासित राज्य में प्रवेश करेगी। झालावाड़ के झालरापाटन के चवली चौराहा पर गांधी और अन्य यात्रियों का भव्य स्वागत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- गुजरात चुनाव में साबिर ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन, इमरान ने बताया भाजपा की बी-टीम

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?