फिर बगावती रुख पर अड़े कपिल सिब्बल, बोले- कांग्रेस अब प्रभावी विपक्ष नहीं रहा, हमें कुछ करना होगा

Published : Nov 22, 2020, 09:02 AM IST
फिर बगावती रुख पर अड़े कपिल सिब्बल, बोले- कांग्रेस अब प्रभावी विपक्ष नहीं रहा, हमें कुछ करना होगा

सार

 पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने बगावती रुख दिखाते हुए एक बार फिर पार्टी नेतृत्व पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने रुख पर कायम रहते हुए कहा, कांग्रेस पार्टी अब देश में असरदार विपक्ष नहीं रह गई है। सिब्बल ने यह बात एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कही।

नई दिल्ली. पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने बगावती रुख दिखाते हुए एक बार फिर पार्टी नेतृत्व पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने रुख पर कायम रहते हुए कहा, कांग्रेस पार्टी अब देश में असरदार विपक्ष नहीं रह गई है। सिब्बल ने यह बात एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कही। हालांकि, इससे पहले सिब्बल अपने बगावती सुरों के चलते राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी के निशाने पर आ चुके हैं। 

सिब्बल ने एक चैनल से बातचीत में कहा, कांग्रेस अपने संगठन को मजबूत करने का कोई प्रयास नहीं कर रही है। उन्होंने कांग्रेस में एक साल से अध्यक्ष पद पर चुनाव ना हो पाने के मुद्दे को लेकर नाराजगी जाहिर की।

बिना अध्यक्ष के चल रही कांग्रेस
सिब्बल ने कहा, राहुल गांधी ने डेढ़ साल पहले पार्टी अध्यक्ष पद छोड़ा था। उन्होंने कहा, कोई राजनीतिक दल इतने समय तक क्या बिना लीडर के काम कर सकता है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पता ही नहीं है कि उन्हें कहां जाना है।

गुजरात-मध्यप्रदेश में नतीजे बेहद खराब रहे
कपिल सिब्बल ने कहा, हालिया चुनावों से यह साफ हो रहा है कि उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में कांग्रेस का कोई प्रभाव नहीं बचा है। वहीं, गुजरात और मध्यप्रदेश जैसे राज्य में जहां कांग्रेस का मुकाबला भाजपा से है, वहां भी नतीजे बेहद खराब आए। उन्होंने कहा, गुजरात में हम सभी 8 सीटें हार गए। यहां 65% वोट भाजपा के खाते में गया। जबकि ये सीटें पाला बदलने वाले कांग्रेसियों की वजह से खाली हुई थीं। वहीं, मप्र में 28 सीटों में हम सिर्फ 8 सीटें जीत पाएं। 

सिब्बल ने कहा, जहां भाजपा से सीधे दो दो हाथ होता है, वहां, हम असरदार विकल्प साबित नहीं हो पा रहे हैं। कुछ जरूर गलत हो रहा है। हमें इसे लेकर कुछ करना होगा। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Twisha Sharma Case: समर्थ सिंह पर इनाम बढ़ा, लुकआउट नोटिस और बंद कमरों का वो खौफनाक राज!
Top 10 Morning News: डिप्लोमैटिक हलचल से बाजार तक भारी उथल-पुथल, सुबह की 10 बड़ी खबरें