
नेशनल डेस्क। लोक सभा चुनाव को लेकर कांग्रेस भी लगातार कैंडिडेट्स के नाम फाइनल कर रही है। पार्टी ने अब तक कुल 8 लिस्ट जारी कर दी है। आज कांग्रेस ने 8वीं लिस्ट देर रात जारी की है। इस लिस्ट में कांग्रेस ने कुल 14 लोकसभा सीट से प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने गाजियाबाद से डॉली शर्मा को प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं गुना से यादवेंद्र सिंह का नाम फाइनल किया है।
चार राज्यों के 14 कैंडिडेट्स के नामों की घोषणा
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को लेकर जारी की गई 8वीं लिस्ट में चार राज्यों के लिए कुल 14 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। लिस्ट में तीन-तीन प्रत्याशियों के नाम झारखंड और मध्य प्रदेश से घोषित किए गए हैं। इसके अलावा तेलंगाना और उत्तर प्रदेश से 4-4 कैंडिडेट के नाम फाइनल किए गए हैं। कांग्रेस ने अब तक कुल 213 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं।
पढ़ें Lok Sabha Election 2024: नवनीत राणा को अमरावती से टिकट, भाजपा की 7वीं लिस्ट में कुल दो नाम
जाने 8वीं लिस्ट में किसे कहां से मिला टिकट
झारखंड
मध्य प्रदेश
तेलंगाना
उत्तर प्रदेश
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.