भाजपा ने टिकट काटा तो वरुण गांधी को कांग्रेस से मिला ऑफर, अधीर रंजन बोले-करेंगे स्वागत

Published : Mar 26, 2024, 02:42 PM ISTUpdated : Mar 26, 2024, 02:56 PM IST
Adhir Ranjan Chowdhury and Varun Gandhi

सार

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने वरुण गांधी को कांग्रेस में शामिल होने का ऑफर दिया है। भाजपा ने उन्हें चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं दिया है। 

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत लोकसभा सीट से भाजपा ने वरुण गांधी को टिकट नहीं दिया है। कांग्रेस की ओर से वरुण गांधी को पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया गया है। कांग्रेस के सीनियर नेता अधीर रंजन चौधरी ने मंगलवार को कहा कि वरुण गांधी को कांग्रेस में शामिल हो जाना चाहिए। वे उनका स्वागत करेंगे।

मीडिया से बात करते हुए अधीर रंजन ने कहा कि गांधी परिवार से होने के चलते भाजपा ने वरुण गांधी को चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं दिया है। उन्होंने कहा, "उन्हें (वरुण गांधी) को कांग्रेस में शामिल हो जाना चाहिए। अगर वह ज्वाइन करते हैं तो हम खुश होंगे। वह बहुत बड़े और पढ़े-लिखे नेता हैं। उनकी छवि में पारदर्शिता दिखती है। उनके गांधी परिवार से संबंध हैं। यही वजह है कि बीजेपी ने टिकट नहीं दिया है। हम चाहते हैं कि वरुण गांधी अब कांग्रेस ज्वाइन कर लें।"

भाजपा ने काट दिया है वरुण गांधी का टिकट

गौरतलब है कि भाजपा ने 25 मार्च को लोकसभा प्रत्याशियों की पांचवीं लिस्ट जारी की थी। इसमें उत्तर प्रदेश के पीलीभीत सीट से वर्तमान सांसद वरुण गांधी का टिकट काट दिया गया था। हालांकि, भाजपा ने उनकी मां मेनका गांधी को सुल्तानपुर सीट से फिर से टिकट दिया है। 2021 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने वाले जितिन प्रसाद को भाजपा ने वरुण गांधी के स्थान पर पीलीभीत से मैदान में उतारा है।

वरुण गांधी ने कर ली थी चुनाव लड़ने की तैयारी

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वरुण गांधी ने चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर ली थी। अब जब पार्टी ने टिकट नहीं दिया है तो वह खुद को "ठगा हुआ" महसूस कर रहे हैं। वरुण ने हाल ही में अपने सहयोगी के माध्यम से नामांकन पत्रों के चार सेट खरीदे थे। उन्होंने अपने क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार के लिए पीलीभीत के हर गांव में दो कारें और 10 बाइक तैयार रखने के लिए कहा था। टिकट कटने के बाद से वरुण गांधी की ओर से अभी तक बयान नहीं आया है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

डिफेंस बजट 1 लाख करोड़ बढ़ा, फिर भी इन 3 देशों से पीछे है भारत
असम, बंगाल, केरल और... 4 चुनावी राज्यों को मोदी सरकार के बजट में क्या मिला?