
BBC documentary: पीएम नरेंद्र मोदी पर बीबीसी पर बनी डॉक्यूमेंट्री की कांग्रेस के दिग्गज एके एंटोनी के बेटे ने आलोचना करते हुए इस भारतीय संप्रभुता को कमजोर करने की साजिश बताया है। सीनियर कांग्रेस लीडर एके एंटोनी के बेटे अनिल के. एंटोनी ने कहा कि बीबीसी ब्रिटिश प्रायोजित चैनल है। ब्रिटेन हमेशा से भारतीयों के प्रति पूर्वाग्रहों से ग्रसित रहा है। भारत के प्रति ब्रिटिश नेशन के पूर्वाग्रहों का एक लंबा इतिहास है।
क्या कहा कांग्रेस नेता के बेटे ने...
कांग्रेस के दिग्गज एके एंटोनी के बेटे अनिल के.एंटोनी ने ट्वीट किया कि बीजेपी के साथ बड़े मतभेदों के बावजूद, मुझे लगता है कि भारत में बीबीसी, एक ब्रिटिश राज्य प्रायोजित चैनल, जिसका भारतीय पूर्वाग्रहों का एक लंबा इतिहास है। जैक स्ट्रॉ, इराक युद्ध के पीछे दिमाग, भारतीय संस्थानों के ऊपर विचार रखने वाले लोग एक खतरनाक मिसाल कायम कर रहे हैं, हमारी संप्रभुता को कमजोर करेगा।
केंद्र सरकार ने कर दिया है डॉक्यूमेंट्री सीरीज ब्लॉक
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबंध में बीबीसी द्वारा बनाए गए विवादित डॉक्यूमेंट्री सीरीज को ब्लॉक कर दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने शुक्रवार को जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि भारत की छवि खराब करने के लिए यह डॉक्यूमेंट्री सीरीज बनाई गई है। शनिवार को केंद्र सरकार ने बीबीसी डॉक्यूमेंट्री के YouTube लिंक को ब्लॉक कर दिया। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बीबीसी डॉक्यूमेंट्री के पहले एपिसोड को प्रकाशित करने वाले कई YouTube वीडियो को ब्लॉक करने के निर्देश जारी किए। मंत्रालय के सचिव ने कहा कि बीबीसी सीरीज के लिंक से संबंधित 50 से अधिक ट्वीट्स को ब्लॉक करने के लिए ट्विटर को आदेश जारी किए गए थे। YouTube और Twitter ने निर्देशों का पालन किया है।
क्यों विवादित है यह डॉक्यूमेंट्री?
बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री "इंडिया: द मोदी क्वेश्चन" में नरेंद्र मोदी और भारत में मुस्लिम अल्पसंख्यकों के तनाव को दर्शाया गया है। इसमें 2002 के गुजरात दंगों में मोदी की भूमिका को लेकर प्रश्न खड़े किए हैं। डॉक्यूमेंट्री में बताया गया है कि नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद भारत का अल्पसंख्यक समाज खराब स्थितियों से गुजर रहा है। उसके साथ भेदभाव व्यवहार किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें:
'BharOS' से बढ़ेगा भरोसा: देश का पहला स्वदेशी मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम लांच, यह हैं खूबियां…
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.