यूपी के मुलायम सिंह के प्यार में पड़कर बॉर्डर लांघ भारत आ पहुंची पाकिस्तानी Girlfriend, फिर आया कहानी में ट्वीस्ट

बेंगलुरु पुलिस ने 19 वर्षीय पाकिस्तानी महिला को हिरासत में लिया है। यह अवैध रूप से अपने प्रेमी से शादी करने के लिए भारत आ पहुंची थी। उसने शहर में रहने के लिए अपनी एक नई पहचान बना ली थी।

Amitabh Budholiya | Published : Jan 24, 2023 6:54 AM IST / Updated: Jan 24 2023, 12:25 PM IST

बेंगलुरु(Bengaluru). वर्ष 2000 में अभिषेक बच्चन और करीना कपूर स्टारर फिल्म आई थी-रिफ्यूजी। इसका एक गाना है-'पंछी नदिया पवन के झोंके कोई सरहद ना इन्हें रोके!' लेकिन ऐसा सिर्फ फिल्मों में होता है। बगैर पासपोर्ट-वीजा के किसी देश में घुसने का मतलब अपराध है। अब इस मामले को ही देखिए! बेंगलुरु पुलिस ने 19 वर्षीय पाकिस्तानी महिला को हिरासत में लिया है। यह अवैध रूप से अपने प्रेमी से शादी करने के लिए भारत आ पहुंची थी। उसने शहर में रहने के लिए अपनी एक नई पहचान बना ली थी। पढ़िए अजब प्रेम की गजब कहानी...

1. पुलिस के हवाले से न्यूज एजेंसी ने बताया कि महिला की पहचान इकरा जीवनी के रूप में हुई है, जो पिछले साल अनसिक्योर्ड भारत-नेपाल सीमा के जरिए भारत में दाखिल हुई थी।

2. पुलिस ने बताया कि इकरा ने उत्तर प्रदेश के एक 25 वर्षीय सुरक्षा गार्ड मुलायम सिंह यादव से शादी कर ली थी। दोनों एक गेमिंग एप्लिकेशन के जरिये मिले थे।

3. पुलिस के अनुसार, गेमिंग प्लेटफॉर्म पर मुलाकात के बाद दोनों कुछ महीने पहले नेपाल गए थे।वहां कपल ने शादी कर ली थी। इसके बाद यह जोड़ा भारत-नेपाल सीमा पार कर बिहार पहुंचा।

4.इकरा जीवनी को मुलायम सिंह यादव अपने साथ बेंगलुरु लेकर आ गया। वहां मुलायम एक जगह सुरक्षा गार्ड की नौकरी करने लगा। दोनों ने जुन्नासंद्रा में एक मकान किराए पर लिया था।

5. मुलायम ने इकरा का नाम बदलकर रवा यादव रखा और आधार कार्ड बनवा लिया। इस आधार कार्ड के जरिये उन्होंने भारतीय पासपोर्ट के लिए भी आवेदन कर दिया था।

6. इकरा जीवनी की पहचान तब सामने आई, जब उसने पाकिस्तान में अपने रिश्तेदारों से संपर्क करने की कोशिश की। इसके बाद स्टेट इंटेलिजेंस एक्टिव हुई।

7. इंटेलिजेंस ब्यूरो ने आगे उसकी निशानदेही पर नज़र रखी और उसका नाम पता किया। जब पुख्ता जानकारी मिल गई, तब शहर की पुलिस ने दंपति के खिलाफ जांच शुरू की और उनके घर पर छापेमारी की।

8.पुलिस के अनुसार दंपति से पूछताछ की गई और उन्हें हिरासत में ले लिया गया। बाद में मामला एफआरआरओ (Foreigners Regional Registration Office) के अधिकारियों को सौंपने के बाद इकरा जीवनी को महिलाओं के लिए एक राज्य गृह में भेज दिया गया।

9. पुलिस के अनुसार, मामले की आगे की जांच की जा रही है। बताया कि मुलायम सिंह यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

10. इस मामले में विदेशी अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत एक FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने मकान मालिक पर भी केस दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि अवैध रूप से रहने वाले विदेशी के बारे में सूचित नहीं करने पर संपत्ति के मालिक गोविंदा रेड्डी पर विदेशी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें

पाकिस्तान में जो हिंदू महिलाएं इस्लाम कबूल नहीं कर रहीं, किडनैप करके उनसे रेप हो रहा, एक महिला की आपबीती

USA में फिर मास फायरिंग, डेस मोइनेस में एक NGO स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी में 2 छात्रों की मौत

 

Share this article
click me!