दिग्विजय ने EVM पर उठाए सवाल, बोले चिप वाली ऐसी कोई मशीन नहीं जिससे छेड़छाड़ नहीं की जा सके

Published : Feb 11, 2020, 12:47 PM IST
दिग्विजय ने EVM पर उठाए सवाल, बोले चिप वाली ऐसी कोई मशीन नहीं जिससे छेड़छाड़ नहीं की जा सके

सार

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने ईवीएम को लेकर सवाल खड़े किए और कहा कि चिप वाली ऐसी कोई मशीन नहीं है जिससे छेड़छाड़ नहीं की जा सके।


नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने ईवीएम को लेकर सवाल खड़े किए और कहा कि चिप वाली ऐसी कोई मशीन नहीं है जिससे छेड़छाड़ नहीं की जा सके।

विकसित देश ईवीएम का इस्तेमाल नहीं करते- दिग्विजय

कांग्रेस नेता ने यह सवाल भी किया कि क्या चुनाव आयोग और उच्चतम न्यायालय ईवीएम के इस्तेमाल को लेकर नए सिरे से विचार करेगा? सिंह ने ट्वीट किया, 'चिप वाली ऐसी कोई मशीन नहीं है जो टैम्पर प्रूफ हो। एक क्षण के लिए जरा सोचिए कि कोई विकसित देश ईवीएम का इस्तेमाल क्यों नहीं करता? 

दिग्विजय ने कहा, अनैतिक लोग नतीजों को हैक करें हम ऐसा नहीं होने देंगे

उन्होंने कहा, 'चुनाव आयोग की लगातार यह दलील रही है कि ईवीएम से हर किसी को विश्वास होगा और समय बचेगा। क्या चुनाव आयोग और उच्चतम न्यायालय ईवीएम से मतदान पर नए सिरे से विचार करेंगे? ' कांग्रेस नेता ने कहा, "हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र हैं और हम ऐसा नहीं होने दे सकते कि अनैतिक लोग नतीजों को हैक करें और 1.3 अरब लोगों के जनादेश की चोरी करें।"

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

वेस्ट एशिया संकट का बड़ा असर: भारत की 278 इंटरनेशनल फ्लाइट्स अचानक कैंसिल, टॉप अपडेट्स!
LPG Price Hike 2026: LPG सिलेंडर की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी! कितना महंगा हुआ? यहां जानिए