दिग्विजय सिंह ने कहा- पाक की खुफिया एजेंसी ISI से पैसे ले रही भाजपा; शिवराज ने किया पलटवार

Published : Sep 01, 2019, 10:06 AM ISTUpdated : Sep 01, 2019, 11:16 AM IST
दिग्विजय सिंह ने कहा- पाक की खुफिया एजेंसी ISI से पैसे ले रही भाजपा; शिवराज ने किया पलटवार

सार

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर निशाना साधा। सिंह ने कहा कि भाजपा और बजरंग दल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी (आईएसआई) से पैसा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस पर थोड़ा ध्यान दीजिए।

भोपाल. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर निशाना साधा। सिंह ने कहा कि भाजपा और बजरंग दल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी (आईएसआई) से पैसा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस पर थोड़ा ध्यान दीजिए।

सिंह ने ये बयान मध्यप्रदेश के भिंड में दिया। यहां वे महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे थे। दिग्विजय सिंह ने कहा, ''एक बात और बताऊं पाकिस्तान की आईएसआई के लिए मुसलमान कम गैर मुसलमान ज्यादा जासूसी कर रहे हैं।''

"

भाजपा-संघ की देशभक्ति से दुनिया वाकिफ
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि खबरों में रहने के लिए दिग्विजय सिंह ऐसे बयान देते हैं। वे और उनकी पार्टी के नेता पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। और जहां तक भाजपा और संघ की बात है, पूरा विश्व हमारी देशभक्ति से वाकिफ है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Arvind Kejriwal के 'फाइनेंशियल आर्किटेक्ट' थे राघव चड्ढा! 22 की उम्र में मिली पहली जिम्मेदारी, देखें सफर
Raghav Chadha: पत्नी के पास ₹22 करोड़ का बंगला, राघव चड्ढा के पास खुद का घर तक नहीं! देखें पावर कपल की नेटवर्थ