
नई दिल्ली. आयकर विभाग ने गुड़गांव में बेनामी संपत्ति के तहत 150 करोड़ रुपए के होटल को जब्त कर लिया है। जांच में पता चला कि यह बेनामी संपत्ति हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के बेटे और कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई और चंदर मोहन की है। दिल्ली बेनामी निषेध इकाई ने होटल की संपत्ति की कुर्की का आदेश जारी किया था। इसके बाद आयकर विभाग ने कार्रवाई की।
जुलाई में 78 घंटे तक चली थी छापेमारी
कौन हैं कुलदीप बिश्नोई ?
दोनों भाई दिवंगत हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के बेटे हैं। बिश्नोई आदमपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक हैं। मोहन राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम हैं। कुलदीप बिश्नोई की पत्नी रेणुका बिश्नोई भी हांसी विधानसभा सीट से विधायक हैं। पति-पत्नी ने 2014 के विधानसभा चुनाव में हरियाणा जनहित कांग्रेस के उम्मीदवारों के रूप में जीत हासिल की थी। 2016 में पार्टी का कांग्रेस में विलय हो गया।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.