पिछले महीने 78 घंटे चली छापेमारी, अब पूर्व सीएम के बेटे की 150 करोड़ की बेनामी संपत्ति जब्त

Published : Aug 27, 2019, 12:41 PM ISTUpdated : Aug 27, 2019, 01:29 PM IST
पिछले महीने 78 घंटे चली छापेमारी, अब पूर्व सीएम के बेटे की 150 करोड़ की बेनामी संपत्ति जब्त

सार

दिल्ली बेनामी निषेध इकाई ने होटल की संपत्ति की कुर्की का आदेश जारी किया था। इसके बाद आयकर विभाग ने कार्रवाई की। विभाग ने इस साल जुलाई में कर चोरी के आरोपों में बिश्नोई और उनके परिवार के खिलाफ जांच की थी।   

नई दिल्ली. आयकर विभाग ने गुड़गांव में बेनामी संपत्ति के तहत 150 करोड़ रुपए के होटल को जब्त कर लिया है। जांच में पता चला कि यह बेनामी संपत्ति हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के बेटे और कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई और चंदर मोहन की है। दिल्ली बेनामी निषेध इकाई ने होटल की संपत्ति की कुर्की का आदेश जारी किया था। इसके बाद आयकर विभाग ने कार्रवाई की।

जुलाई में 78 घंटे तक चली थी छापेमारी  

  • इसी साल 23 जुलाई को आयकर विभाग ने कुलदीप बिश्‍नोई के घर और दिल्‍ली, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में 13 ठिकानों पर छापेमारी की थी। यहां से 200 करोड़ की अघोषित विदेशी संपत्ति और कर चोरी के सबूत मिले थे। छापेमारी कुल 77 घंटे 45 मिनट तक चली थी। 
  • बेनामी संपत्ति वह है जिसकी कीमत किसी और ने चुकाई हो, लेकिन नाम किसी दूसरे व्यक्ति का हो। यह संपत्त‍ि पत्नी, बच्चों या किसी रिश्तेदार के नाम पर खरीदी गई होती है। कुलदीप  बिश्नोई मामले में आयकर विभाग ने जो संपत्ति जब्त की है उसका स्वामित्व ब्राइट स्टार होटल प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर है, जिसमें 34% शेयर अन्य कंपनी के नाम है जो ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड में रजिस्टर्ड है। यह कंपनी संयुक्त अरब अमीरात से चलाई जाती है। 

 

कौन हैं कुलदीप बिश्नोई ?

दोनों भाई दिवंगत हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के बेटे हैं। बिश्नोई आदमपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक हैं। मोहन राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम हैं। कुलदीप बिश्नोई की पत्नी रेणुका बिश्नोई भी हांसी विधानसभा सीट से विधायक हैं। पति-पत्नी ने 2014 के विधानसभा चुनाव में हरियाणा जनहित कांग्रेस के उम्मीदवारों के रूप में जीत हासिल की थी। 2016 में पार्टी का कांग्रेस में विलय हो गया।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

गैंगस्टर अबू सलेम को 14 दिन की पैरोल देने से सरकार का इनकार, अब क्या बचा आखिरी रास्ता?
45 लाख के गहने देख भी नहीं डोला मन, सफाईकर्मी की ईमानदारी देख सीएम ने दिया इनाम